{"_id":"592d772b4f1c1bb349bdbd8f","slug":"former-district-panchayat-president-booked-for-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 30 May 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी वसीयत बनाकर किसान की 32 बीघा जमीन कब्जा करने के मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन वर्मा पर धोखाधड़ी समेत संगीन धाराओं में कार्रवाई की गई है। डीएम के आदेश पर गजरौला पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गजरौला थाना क्षेत्र के पिपरिया भजा गांव के निवासी हरीशंकर पुत्र मेघनाथ ने अपनी तहरीर में बताया कि उसके बाबा मिढ़ईलाल की 15 अगस्त 1989 को मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके नाम दर्ज 32 बीघा कृषि भूमि पीड़ित के पिता मेघनाथ वर्मा के नाम आई। आरोप है कि बाबा मिढ़ई लाल की मौत के बाद सुनगढ़ी क्षेत्र के बल्लभनगर कॉलोनी निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन वर्मा ने फर्जी वसीयत बनवाकर कब्जा कर लिया। आरोपी जिपं अध्यक्ष द्वारा दिखाई गई वसीयत 1991 की बताई है। जबकि दो साल पहले ही पीड़ित के बाबा मिढ़ईलाल की मौत हो गई थी। वर्ष 2013 में इसकी जानकारी लगने पर पीड़ित ने कई शिकायतें की, लेकिन आरोपी जिपं अध्यक्ष के सत्ता में होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। एक वाद न्यायालय में भी विचाराधीन है। 24 मई को पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम से की। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई हो सकी है। एसएचओ गजरौला जयवीर सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन