{"_id":"5d5997de8ebc3e89b51c6825","slug":"forest-pilibhit-news-bly372813293","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल गश्त कर एफडी ने परखी जंगल में सुरक्षा इंतजामों की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल गश्त कर एफडी ने परखी जंगल में सुरक्षा इंतजामों की हकीकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। वन और वन्यजीवों की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए टाइगर रिजर्व के अफसर लगातार प्रयास कर रहे हैं। यह अलग बात है कि इसके बाद भी जंगल में चोरी से लकड़ी काटने और वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार सुबह फील्ड डायरेक्टर एच. राजा मोहन बराही रेंज की सीमा में पहुंचे। यहां रेंज स्टाफ के साथ बाइफरकेशन कंपार्टमेंट में आठ किमी क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान वन्यजीवों की स्थिति पर विशेष नजर रखी गई।
मानसून काल के चलते जंगल में तस्करों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। लकड़ी तस्करों के साथ ही शिकारी भी सक्रिय हो जाते हैं। वन और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अफसरों ने नियमित रूप से गश्त करने के सभी रेंज स्टाफ को निर्देश दिए थे, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो सके। अफसर खुद भी जंगल में गश्त कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। रविवार को एफडी एच. राजा मोहन ने बराही रेंज के बाइफरकेशन कंपार्टमेंट में सात किमी क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान वन और वन्यजीवों की स्थिति को बारीकी से परखा और स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। गश्त के दौरान बराही रेंजर बजीर हसन, वन दरोगा सुरेश पाल, नवीन कुमार मौजूद रहे।