फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forest personnel performance against women

वन कर्मियों के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 04 Sep 2015 11:51 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 04 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Forest personnel performance against women
महिलाओं के जंगल से जलौनी की लकड़ी घर ले जाते समय वन कर्मियों ने पकड़ कर पिटाई की थी। इसके लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया थ। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने 16 सितंबर को जिला स्तरीय पंचायत मेें रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन

गुरुवार शाम बाइफरकेशन के निकट वनकर्मियों ने जंगल से जलौनी लकड़ी लेकर जा रही गांव पिपरिया संतोष की महिलाओं से लकड़ियां छीनकर जलाने के साथ मारपीट की थी। इसकी जानकारी होने पर शाम को ग्रामीणों ने मौके पर जाकर वनकर्मियों को पीटा। इस पर ग्रामीणों के खिलाफ थाने मेें तहरीर दी गई थी। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में गांव वाले जमा हुए और पंचायत कर घटना पर विरोध जताया। महिलाओं ने घटना की जांच कराकर वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की। महिलाओं का आरोप है कि टाइगर रिजर्व बनने के बाद भी वनकर्मियों से पूछकर ही जलौनी लकड़ी बीनकर लाते हैं। महिलाओं की पिटाई की जानकारी होने पर भाकियू के जिला उपाध्यक्ष मंजीत सहित कई कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर निंदा की। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को पीलीभीत मंडी समिति में होने वाली पंचायत में इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा जाएगा। यदि डीएम ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। इसमें रामबेटी, रामदेई, गायत्री, सावित्री, रामकली, शब्बीरन, छायादेवी, सरस्वती, नन्हीं देवी, अनारकली सहित कई महिलाएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed