फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forest officials and villagers clash in Pilibhit Tiger Reserve five injured

Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वनकर्मियों और ग्रामीणों में हुई मारपीट, पांच लोग घायल

Wed, 04 Mar 2026 04:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 04 Mar 2026 04:41 PM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में वनकर्मियों और ग्रामीणों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Forest officials and villagers clash in Pilibhit Tiger Reserve five injured
पुलिस ने घायलों का कराया मेडिकल परीक्षण - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज में वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए। वन विभाग का कहना है कि अवैध लकड़ी कटान से रोकने पर हमला किया गया। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि खेत की रखवाली के समय वनकर्मियों ने मारपीट की। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात गश्त के दौरान वन विभाग की टीम जंगल से सटे खेतों के पास पहुंची। इसी दौरान न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव मरौरी निवासी किसान अपने खेत पर जानवरों की रखवाली कर रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। पिटाई से वन दरोगा सुमित के सिर और हाथ में चोट आई। अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं। वहीं किसान पक्ष के अशोक कुमार और ओम प्रकाश भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप 
वन अधिकारियों का कहना है कि विभागीय टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें रास्ते में डनलप में लकड़ी भरकर ले जाते कुछ लोग दिखाई दिए। जब टीम ने उन्हें रोकने और पकड़ने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की गई, इससे वनकर्मी घायल हो गए।

किसान अशोक कुमार का कहना है कि वह अपने खेत में जानवरों की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में चोट आई। उनके साथ मौजूद ओम प्रकाश को भी चोटें आई हैं। थाना अध्यक्ष सुभाष मावी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed