{"_id":"6255ddcb03d91843bd2c759e","slug":"forest-department-team-reached-on-the-information-of-tiger-in-the-field-pilibhit-news-bly481295714","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बाघ होने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में बाघ होने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम
विज्ञापन
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव सपहा में मंगलवार को खेतों की ओर बाघ की मौजूदगी की सूचना पर वन विभाग की टीम सतर्क हो गई। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई, हालांकि खेत और आसपास बाघ के कोई पगचिह्न नहीं मिले हैं। वनकर्मी निगरानी में जुटे हैं।
तहसील क्षेत्र में इन दिनों फसलों की कटाई का कार्य जारी है। सुबह तड़के और देर शाम तक ग्रामीणों की खेतों की ओर आवाजाही रहती है। वन्यजीवों की चहलकदमी से खतरा है। सामाजिक वानिकी के वन दरोगा अजमेर सिंह ने बताया कि खेत में बाघ की सूचना पर वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची थी। पगचिह्न नहीं मिले हैं। निगरानी कराई जा रही है।