{"_id":"2025ac7671cd1fb028e059bb6cc520e9","slug":"food-safety-department-of-the-milk-sample-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए दूध के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए दूध के नमूने
पीलीभीत।
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर-घर दूध के रूप में दूधिया कहीं बीमारी तो नहीं बांट रहे। इसकी जांच के
विज्ञापन
लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को चेकिंग कर दूध की जांच की और
नमूने लिए। विभाग की इस कार्रवाई से दूधियों में हड़कंप मचा रहा।
हर घर की जरूरत बन चुके दूध की डिमांड बढ़ने के साथ ही मिलावट भी जमकर हो रही है। पाउडर से दूध बनाकर बेचने की शिकायतें अक्सर मिलती हैं। इस पर डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा निरीक्षक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र वर्मा और सुपरवाइजर खालिद की टीम ने सोमवार सुबह शहर के विभिन्न मार्गों पर दूध लाने वाले दूधियों की जांच की। भूरेखां के निकट एक चाय की दुकान पर दूध सप्लाई करते बल्देवपुर के दूधिया लालजीत के दूध का नमूना लिया। इसके बाद चंदोई मोड़ से भिकारीपुर से आ रहे स्वराज के दूध के नमूना लिया। वहीं स्टेशन रोड से गेंदनलाल के दूध का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि दूध की जांच के लिए छापेमार कार्रवाई की गई है। इसमें तीन नमूने लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।