{"_id":"5fa060628ebc3e9ba3266220","slug":"food-commisionor-inspection-pilibhit-news-bly425618165","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘क्रय केंद्रों पर बढ़ाई जाए कांटों की संख्या, अतिरिक्त वाहन लगाकर कराएं उठान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘क्रय केंद्रों पर बढ़ाई जाए कांटों की संख्या, अतिरिक्त वाहन लगाकर कराएं उठान’
विज्ञापन
मंडी समिति का निरीक्षण करने पहुंचे फूड कमिश्नर।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। फूड कमिश्नर मनीष सिंह चौहान ने सोमवार दोपहर गांधी सभागार में धान खरीद की समीक्षा की। यूपीएसएस और नेफेड के 46 क्रय केंद्र बंद होने पर लक्ष्य को अन्य संस्थाओं में बांटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी के संचालित क्रय केंद्रों पर कांटों की संख्या बढ़ाई जाए। बताया कि नेफेड के अवशेष भुगतान को जिला प्रबंधक को निर्देशित किया है।
फूड कमिश्नर ने डिप्टी आरएमओ डॉ. अविनाश झा से कहा कि चालान ऑनलाइन व्यवस्था के तहत निर्गत कराएं। अगर किसी संस्था द्वारा मैनुअल चालान किए जा रहे हैं तो उन पर कार्रवाई होगी। समस्त एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को मानक के अनुरूप क्रय केन्द्रों पर धान खरीद करने को कहा। मानक वाले धान की प्रजातियों की सूची क्रय केंद्रों पर लगाई जाए। राइस मिलर्स से बीते साल का भुगतान कराने के लिए आरएफसी बरेली को निर्देशित किया। यह भी कहा कि क्रय केंद्रों से मिल को भेजे जा रहे धान में टूटन और डस्ट की शिकायत का भी निस्तारण कराया जाए। मिलों की क्षमता के अनुसार रोस्टर बनाकर धान पहुंचाने की जिम्मेदारी डिप्टी आरएमओ को दी। उठान में तेजी लाने पर जोर दिया। क्रय केंद्रों पर धान खरीद की गुणवत्ता की जांच के लिए टीम गठन करने के निर्देश दिए। अगर कहीं बोरे की दिक्कत आती है तो कोटेदारों से खाली बोरे लेकर काम आगे बढ़ाएं।
महाप्रबंधक एफसीआई द्वारा समस्त राइस मिलर्स को आश्वस्त किया गया कि डिपो पर चावल उतारने में किसी भी प्रकार की समस्या नही आएगी। बैठक के बाद फूड कमिश्नर ने मंडी समिति में धान खरीद की हकीकत परखी। यहां क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान के उठान की दिक्कत मिली। इस पर उन्होंने अतिरिक्त वाहन लगाकर धान का उठान कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम पुलकित खरे, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल सिंह आदि मौजूद थे।

गांधी सभागार में अधिकारियों संग धान खरीद की समीक्षा करते फूड कमिश्नर।- फोटो : PILIBHIT