फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Focus on Skill Development with Study

स्टडी के साथ स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

Tue, 29 Aug 2017 11:11 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 29 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Focus on Skill Development with Study
rekha - फोटो : amar ujala
डॉ. रेखा कुलश्रेष्ठ बनी राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय से स्थानांतरित होकर आई प्राचार्य डॉ. रेखा कुलश्रेष्ठ ने रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। महाविद्यालय में मंगलवार को नवागुंतक प्राचार्य डॉ. रेखा कुलश्रेष्ठ ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की खासी कमी है। शासन स्तर पर स्थानांतरण प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है कि जल्द महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की कमी दूर होगी। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि महाविद्यालय में छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ उनके स्किल डेवलपमेंट पर खासा फोकस रहेगा। इसके तहत न्यूट्रीशियन, इंवायरमेंट, योगा आदि के कोर्स कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में बीए की कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं, लेकिन छात्राएं महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के माध्यम से बीए की पढ़ाई कर सकती हैं। अन्य पाठ्यक्रम भी शुरू होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि फिजिकल फिटनेस भी आजकल बेहद जरुरी है। इसको लेकर स्पोर्टस से जुड़ी गतिविधियों पर खासा ध्यान दिया जाएगा। महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बने, इसको लेकर प्रवक्ताओं का सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र बतरा, डॉ. नगेंद्रपाल आदि प्रवक्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed