फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flute Festiwal begins with song and music

गीत-संगीत, बांसुरी वादन और कॉमेडी के साथ बांसुरी महोत्सव का आगाज

Sat, 18 Dec 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Flute Festiwal begins with song and music
मंच पर अपनी प्रस्तुती देते बांसुरी वादक पं. राजेन्द्र प्रसन्ना। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पहला बांसुरी महोत्सव गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शुक्रवार को शुरू हो गया। इस दौरान सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक राजेंद्र प्रसन्ना ने बांसुरी की धुन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार दोपहर को डीएम पुलकित खरे और भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने दीप जलाकर किया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी भी साथ रहे। डीएम ने इस मौके पर जिले की प्राकृतिक सुंदरता और धरोहरों का वर्णन करते हुए महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने के लिए लोगों से अपील की। ताकि जिले को एक नई पहचान मिल सके। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिले व अन्य शहरों से आए बांसुरी वादकों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी। दोपहर से शुरू हुआ कार्यक्रमों का दौर रात तक जारी रहा। शाम को कॉलेज परिसर में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। शाम करीब साढ़े सात बजे सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक राजेंद्र प्रसन्ना ने प्रस्तुति दी। उनकी बांसुरी की धुन सुनने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। इसके बाद अभिनेता राजपाल यादव की पाठशाला शुरू हुई। उनको सुनने के लिए लोग बेताब नजर आए। राजपाल ने गुदगुदाते हुए अपनी जिदंगी से जुड़े कई अनुभव भी साझा किए। वहीं स्टालों पर भी देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ प्रशांत कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार, बीएसए चंद्रकेश सिंह, जिला उद्यान अधिकारी रमेश चंद्र राना आदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महोत्सव के लिए लोगों में है उत्साह
तीन दिन चलने वाला यह महोत्सव सांस्कृतिक विरासत की झांकी पेश कर रहा है। तराई क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए बंगाली, पंजाबी समुदाय के लोग भी महोत्सव में भागीदार हैं। जिले की पहचान जाहिर करने के लिए खेती किसानी से जुड़े उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं। तमाम स्टाल लगे हैं। शहर के लोगों में भी महोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के कार्यक्रम
- ग्यारह से एक बजे तक डांस प्रतियोगिता
- एक से तीन बजे तक गायन प्रतियोगिता
- तीन से चार बजे तक फेस पेटिंग प्रतियोगिता
- चार से पांच बजे तक नाट्य प्रस्तुति
- शाम पांच से साढ़े पांच बजे तक बांसुरी वादन
- शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े छह बजे तक थारू लोक नृत्य
- साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक बांसुरी वादन
- रात साढ़े सात से दस बजे तक मैथिली नाइट
आज यह कलाकार होंगे खास
- मैथिली ठाकुर गायिका
- राकेश चौरसिया बांसुरी वादक
सेल्फी प्वाइंट को लेकर रहा क्रेज
कॉलेज परिसर में एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। यहां दोपहर से ही युवा सेल्फी नजर आए। प्वाइंट पर सुंदर आकृति बनाई गई हैं।
15 फीट लंबी बांसुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पीलीभीत के नाम दर्ज कराने की है तैयारी
पीलीभीत के बांसुरी महोत्सव में दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम किए जाने की तैयारी है। बांसुरी को बनाने में शहर के कई कारीगर भी लगे हुए हैं।

पीलीभीत में पहली बार बांसुरी महोत्सव हो रहा है। महोत्सव 19 दिसंबर तक है। महोत्सव के दौरान बजाने योग्य सबसे लंबी बांसुरी बनाने का रिकॉर्ड कायम करने के लिए कारीगर दिन रात एक किए हुए हैं। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया नाम की दो एजेंसियों से भी संपर्क किया गया है। बांसुरी असम से मंगाए गए बांस से तैयार की जा रही है। बता दें कि सबसे लंबी बांसुरी बनाने का रिकॉर्ड अभी तक गुजरात के पास है। वहां 11 फीट लंबी बांसुरी बनाई गई थी। पीलीभीत में 15 फीट लंबी बांसुरी तैयार करके सबसे लंबी बांसुरी का रिकॉर्ड बनाए जाने में कारीगर लगे हैं। यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज कराने की भी तैयारी है। सबसे लंबी बांसुरी 18 दिसंबर को महोत्सव स्थल पर प्रदर्शित जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed