फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   floud

शहर से देहात तक ठहरा जनजीवन

Mon, 10 Oct 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:40 AM IST
सार

पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से शहर से लेकर देहात तक बाढ़ जैसे हालात हैं।गांव करोड़ से दौलापुर के दो सौ मीटर दूरी पर अमेडी नदी है।बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ने करीब एक किलोमीटर लंबाई में मार्ग पर पानी भर गया।

विज्ञापन
floud
रविवार को मधुवन कॉलोनी मार्ग पर बारिश के दौरान जलभराव में बाइक से जाता युवक। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से शहर से लेकर देहात तक बाढ़ जैसे हालात हैं। शहर के निचले इलाकों में जलभराव होने से घरों में पानी घुस गया है। शहर की सड़कें पानी से लबालब हैं। जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो चुका है।
विज्ञापन

आम हो या खास, बरसात सब पर आफत बनकर टूटी है। शहर की पॉश कॉलोनी अशोक नगर, बल्लभ नगर, राजाबाग, स्टेशन रोड से लेकर सुनगढ़ी, बुजकसाबना, गैस चौराहा, चावला चौराहा, मोहल्ला बसीर खां, साहूकारा, लोहा बाजार आदि इलाकों में सड़कें पूरी तरह से पानी में डूब गईं हैं। यहां सड़कों पर दो-तीन फुट पानी चल रहा था। निचले इलाकों में पानी घरों में घुस गया है। लोग काफी परेशान हैं। बादल छाए रहने के कारण दिन में भी लोगों को गाड़ियों की लाइटें जलानी पड़ीं। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। दिन भर बारिश व ग्राहक न आने के कारण अधिकतर दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

देहात में तो हालात और भी ज्यादा खराब रहे। माधोटांडा, बरखेड़ा, न्यूरिया समेत विभिन्न इलाकों के कई गांवों में पानी भर जाने से लोग काफी परेशान रहे। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर तीन स्थानों पर पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए यातायात रुक गया। एक पेड़ जमुनिया गांव के पास गिरा। जंगल मार्ग और देवीपुरा के पास भी पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। विभागीय कर्मचारियों और ग्रामीणों की मदद से गिरे पेड़ को मार्ग से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
माधोटांडा में नालियां चोक होने से घरों में घुसा पानी
पीलीभीत। माधोटांडा गांव में नालियों की सफाई न होने से बारिश ग्रामीणों के लिए आफत बन गई। नाले और नालियों की सफाई न होने से गांव के अधिकांश इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। वार्ड नंबर एक, दो और तीन में जलभराव की समस्या से लोग परेशान दिखे। कई घरों के अंदर पानी घुस गया। लोगों का घरेलू सामान भीग गया। संवाद

--
सड़क पर पहुंचा अमेंडी नदी का पानी
बरखेड़ा। तीन दिन से हो रही बारिश से अमेंडी नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव करोड़ से दौलापुर को जाने वाले मार्ग पर जलभराव हो गया। पानी भरा होने से मार्ग पर आवागमन में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गांव करोड़ से दौलापुर के दो सौ मीटर दूरी पर अमेडी नदी है। बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ने करीब एक किलोमीटर लंबाई में मार्ग पर पानी भर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed