फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   floud

राहुल नगर और चंदिया हजारा गांवों में घुसा पानी

Mon, 10 Oct 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:29 AM IST
सार

बनवसा वैराज से शारदा नदी में रविवार को कई चरणों में पानी छोड़ा गया।पिछले तीन दिन से हो रही बारिश से कई गांवों में पहले से ही जलभराव है।रविवार को बनवसा बैराज से शारदा नदी में छोड़ा गया पानी शाम पांच बजे क्षेत्र में पहुंचना शुरू हो गया।

विज्ञापन
floud
हजारा क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों को जागरूक करते प्रभारी निरीक्षक। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पूरनपुर। बनवसा वैराज से शारदा नदी में रविवार को कई चरणों में पानी छोड़ा गया। शाम को पानी क्षेत्र में पहुंच गया। गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर समेत आसपास के गांवों में जलभराव होना शुरू हो गया। चंदिया हजारा, राहुलनगर में प्रधान ने एनाउंस कराकर निचले स्थानों पर बसे लोगों को स्कूल, पंचायत घर या अन्य ऊंचे स्थानों पर पहुंचने की अपील की। रविवार की रात में यहां पानी और बढ़ने की आशंका से ग्रामीण काफी भयभीत हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से हो रही बारिश से कई गांवों में पहले से ही जलभराव है। रविवार को बनवसा बैराज से शारदा नदी में छोड़ा गया पानी शाम पांच बजे क्षेत्र में पहुंचना शुरू हो गया। आबादी में जलभराव होना शुरू होने पर निचले स्थानों पर बसे लोगों ने अपना सामान समेट कर ऊंचे स्थानों की ओर जाना शुरू कर दिया। चंदिया हजारा के प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे शारदा नदी उफना गई। गांव में पानी आने के बाद लोगों को यहां से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही हजारा के गांव बाजार घाट, राघवपुरी, कंबोज नगर, टाटरगंज, व शारदा नदी के किनारे झालों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क किया गया है। हजारा पुलिस ने गांवों में जाकर बाढ़ की आशंका जताते हुए सुरक्षित ऊंचाई वाले ठिकानों पर जाने को कहा है। गुरुद्वारे से भी एनाउंस कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
पूरनपुर देहात, कई गांवों में धुसा पानी
पूरनपुर। पूरनपुर देहात के मोहल्ला हबीबगज, रजागंज देहात, करीमगंज, अहमद नगर आदि मोहल्लों में नाले चोक होने से जलभराव हो गया। कई घरों में पानी भरने से लोगों को असुविधा हो रही है। पूरनपुर देहात से सटे गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर समेत कई गांव में घरों में पानी भर गया। तहसीलदार ध्रुव नरायन यादव ने बताया कि पानी निकास के नाले लोगों ने बंद कर रखे है। पंपिंग सेट लगाकर पूरनपुर देहात के मोहल्लों का पानी निकलवाने की प्रयास किए जा रहे है। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर के 20 घरों में जलभराव होने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed