फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flood water reached Pilibhit, it was difficult to reach Muktidham

पीलीभीत तक आ गया बाढ़ का पानी, मुक्तिधाम पहुंचना हुआ मुश्किल

Thu, 21 Oct 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Flood water reached Pilibhit, it was difficult to reach Muktidham
देवहा नदी का जल स्तर बढ़ने से पीलीभीत के मुक्तिधाम तक पहुंच गया बाढ़ का पानी। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी शहर के मुक्ति धाम तक पहुंच गया है। इसके साथ ही मोहल्ला बेनी चौधरी, ईदगाह रोड पर पानी भर गया। शहर से सटे गांव चंदोई भारी जल भराव से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे लोगों को एकएक पानी से होकर गुजरना पड़ा। अगर पानी और बढ़ता है तो अंतिम संस्कार में दिक्कत आएगी। मुक्तिधाम समिति के सचिव देवेश बंसल ने बताया कि वह बुधवार सुबह नौ बजे मुक्तिधाम गए थे। तब थोड़ा-थोड़ा पानी था लेकिन दोपहर 12 बजे तक मुक्तिधाम के द्वार तक पानी आ गया। लकड़ी गोदाम में पानी भरना शुरू हो गया। बताया कि लकड़ी भीग जाएगी तो अंतिम संस्कार में दिक्कत शुरू हो जाएगी। मुक्तिधाम के कर्मचारी भगवान दास ने बताया कि पूरे मुक्तिधाम में पानी ही पानी है। अंतिम संस्कार के चबूतरे ऊंचे हैं। अगर पानी बढ़ा तो दिक्कत आएगी क्योंकि देवहा नदी में पानी बढ़ रहा है। मुक्तिधाम धाम देवहा के घाट पर है। सात आठ वर्ष पहले इससे ज्यादा पानी आया था। तब लोगों ने गेट के बाहर अंतिम संस्कार किए थे। ईदगाह रोड को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। बुधवार को दोपहर लोग पानी से होकर गुजर रहे थे लेकिन हादसे के खतरे को देखते हुए पुलिस ने बैरियर लगाकर इस मार्ग पर वाहनों आवागमन बंद करा दिया।
विज्ञापन

नालों से बंद हुई जल निकासी तो बढ़ी दिक्कत
देवहा नदी में जलस्तर बढ़ते ही नदी की ओर जाने वाले नालों से जल निकासी बंद हो गई। शहर के निचले हिस्से खतरे में आ गए। रोडवेज के करीब से देखने पर देवहा नदी का पानी ही नजर आ रहा है। पकड़िया नौगवां, मोहल्ला खकरा, मोहल्ला डालचंद, चंदोई क्षेत्र में लोग बाढ़ के खतरे से चिंता में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed