फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flood situation due to rising water level of Sharda river in Pilibhit

UP News: शारदा में छोड़ा गया डेढ़ लाख क्यूसेक पानी, पीलीभीत के पूरनपुर में बाढ़ के हालात, अलर्ट जारी

Fri, 29 Aug 2025 06:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 06:34 PM IST
सार

वनबसा बैराज से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शारदा नदी में बाढ़ आ गई है। पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बाढ़ के पानी से दो गांव घिर गए। घरों में तीन फीट तक पानी भर गया। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
Flood situation due to rising water level of Sharda river in Pilibhit
हजारा और शास्त्रीनगर की आबादी में घुसा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वनबसा बैराज से शुक्रवार दोपहर एक बजे 1.51 लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी रिलीज होने से शारदा नदी उफना गई है। पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र में फिर ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शाम पांच बजे गांव हजारा और शास्त्रीनगर में बाढ़ का पानी पहुंच गया। गांवों के निचले स्थानों पर बने घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को नदी किनारे न जाने, जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की अपील की है। कंट्रोल रूम से बाढ़ प्रभावित 15 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को फोन कर अलर्ट घोषित होने की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


इससे पहले 23 अगस्त को बैराज से शारदा में 1.59 लाख क्यूसेक पानी रिलीज होने से नदी उफना गई थी। गांव हजारा, शास्त्रीनगर की आबादी में जलभराव हो गया था। बाढ़ और कटान का निरीक्षण बाढ़ खंड के अफसरों के साथ करने पहुंचे तहसीलदार शारदा नदी तट तक नहीं पहुंच सके थे। बाढ़ खंड की टीम ने ड्रोन से स्थिति को देखा था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जलस्तर कम होने से स्थिति सामान्य होना शुरू हुई थी लेकिन शनिवार को फिर बैराज से सुबह सात बजे 65 हजार क्यूसेक, नौ बजे 1.34 लाख क्यूसेक, 10 बजे 1.15 लाख क्यूसेक, दोपहर एक बजे 1.51 लाख क्यूसेक, अपराह्न दो बजे 1.37 लाख क्यूसेक पानी रिलीज होने से एक बार फिर नदी उफना गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: ससुरालवालों ने मदद की, फैमिली ने नहीं; कर्ज में डूबे दंपती ने 13 पेज के सुसाइड नोट में लिखा दर्द

घरों में घुसा बाढ़ का पानी 
शाम पांच बजे गांव हजारा और शास्त्रीनगर आबादी में जलभराव होना शुरू हो गया। कुछ ही देर में दोनों गांवों के निचले स्थानों पर बने घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। रास्तों और नदी किनारे के खेतों में पांच फिट से अधिक जलभराव से बाढ़ की आशंका पर लोगों में खलबली मची है। 

Trending Videos

नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने गांव चंदिया हजारा, खिरकिया बरगदिया के समीप नदी किनारे निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गांव खिरकिया बरगदिया के समीप शुक्रवार को भी कटान होता रहा। कटान से हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, प्रधानों को किया कॉल
तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी ने बताया कि नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी रिलीज होने पर अलर्ट घोषित किया गया है। बाढ़ कंट्रोल रूप से बाढ़ प्रभावित 15 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को इसकी जानकारी दी गई। नदी किनारे न जाने, पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखने को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed