फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flood control work on Sharda river begins at a cost of Rs 15.75 crore, hope for flood relief

Pilibhit News: 15.75 करोड़ से शारदा नदी पर बाढ़ नियंत्रण कार्य शुरू, बाढ़ से राहत की उम्मीद

Sat, 25 Apr 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Flood control work on Sharda river begins at a cost of Rs 15.75 crore, hope for flood relief
कलीनगर क्षेत्र में शारदा नदी पर बाढ़ परियोजनाओं का शुभारंभ करते विधायक बाबूराम पासवान। स्रोत ग्
कलीनगर। शारदा नदी के दाएं किनारे पर सनेडी तटबंध को मजबूत करने के लिए 15.75 करोड़ की लागत से तीन परियोजनाओं पर अमल शुरू किया गया है। शुक्रवार को विधायक बाबूराम पासवान ने सिंचाई अभियंताओं की मौजूदगी में परियोजनाओं का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बरसात के दौरान बाढ़ की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कलीनगर क्षेत्र के तराई इलाके में शारदा नदी हर साल बाढ़ के समय नुकसान पहुंचाती है। बाढ़ परियोजनाओं के अलावा ग्रामीण क्षेत्र भी प्रभावित होता है। इधर शुक्रवार को सनेडी तटबंध को मजबूत करने के लिए 15.75 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। पहली परियोजना के तहत स्पर संख्या 28 और 29 की पुनर्स्थापना और स्पर संख्या 28 से 30 के मध्य सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे। इसकी लागत 4.96 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

दूसरी परियोजना में स्पर संख्या 11, 12, 13 और 14 की लॉन्चिंग एप्रन की पुनर्स्थापना के साथ-साथ स्पर संख्या 10 से 15 एवं 16 से 17 के मध्य सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे। इसकी लागत 5.59 करोड़ रुपये है। तीसरी परियोजना के अंतर्गत स्पर संख्या दो, तीन, और चार की लॉन्चिंग एप्रन की मरम्मत और स्पर संख्या एक से चार के बीच परकोपाइन लगाने का कार्य किया जाएगा, इसपर 5.2 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विधायक की पैरवी के बाद शासन ने विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृत देकर धनराशि स्वीकृत कर दी गई, इसके बाद अब कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। इस मौके पर नगरिया खुर्द कला के प्रधान विवेकानंद सरकार, गभिया सहराई के प्रधान अजय वैद्य, महाराजपुर के प्रधान मंजीत साना, ग्राम पंचायत सदस्य चितरंजन बारोई, तपन राय, विक्की साना, परिमल मंडल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed