{"_id":"65f9be06c694d6c1b10a93a2","slug":"five-hours-jam-on-pilibhit-bareilly-road-queue-of-vehicles-extended-for-three-kilometers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-113631-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत-बरेली मार्ग पर पांच घंटे जाम, तीन किमी तक लगी वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत-बरेली मार्ग पर पांच घंटे जाम, तीन किमी तक लगी वाहनों की कतार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात में देवहा नदी पुल के पास पलटे डंपर को सुबह तक नहीं हटाने से पैदा हुई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। देवहा नदी पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त डंपर की वजह से मंगलवार सुबह पीलीभीत-बरेली मार्ग पर जाम लग गया। दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। वाहन चालक सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक जाम से जूझते रहे। एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए। लोग पांच घंटे तक जाम से जूझते रहे और सीओ यातायात अनजान बने रहे। बाद में सुनगढ़ी व जहानाबाद पुलिस ने काफी मशक्कत कर आवागमन सुचारू किया।
सोमवार की देर रात करीब 11 बजे पीलीभीत-बरेली मार्ग पर देवहा नदी पुल के पास एक बजरी भरा डंपर अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गया। डंपर में भरी बजरी सड़क पर फैल गई। रात में तो यातायात जैसे-तैसे चलता रहा, लेकिन मंगलवार को सुबह जाम लग गया। सुबह नौ बजे तक पुल के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
बरेली हाईवे पर अमरिया को जाने वाले मार्ग, शहर में प्रवेश करने वाले टाइगर तिराहे से असम चौराहे और ललौरीखेड़ा तक लगभग तीन किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर दो बजे तक वाहनों की कतार लगी रही। पता चला तो सुनगढ़ी और जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी अनजान बने रहे। बाद में किसी तरह जाम खुलवाया गया तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
-
दोपहर बाद असम चौराहे पहुंचे सीओ ट्रैफिक
वाहन चालक और राहगीर करीब पांच घंटे तक जाम में फंसे रहे। यातायात पुलिस कर्मी और सीओ ट्रैफिक मौके पर नहीं पहुंचे। दो बजे के बाद जब थाना पुलिस ने जाम खुलवा दिया, तो सीओ असम चौराहे पर पहुंचे और जाम की समस्या होने से ही इन्कार कर दिया।
-
जाम में फंसी एंबुलेंस और स्कूली वाहन, घूमकर निकले वाहन सवार
सुबह 11 बजे के करीब एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी नजर आई। साथ ही जरूरी काम से बरेली जा रहे लोगों ने पैदल ही सफर तय किया। इसके बाद दूसरे छोर पर अन्य सवारी का सहारा लेकर अपने गंतव्य के लिए पहुंचे। इसके अलावा बाइक चालक भी घूमकर निकलते दिखे।
-
बरेली मार्ग पर किसी तरह जाम की स्थिति नहीं रही। अगर ऐसा था तो मुझे नजर नहीं आया।
- विधिभूषण मौर्य, सीओ ट्रैफिक