फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   First gave triple talaq, then on threat of complaint made him drink poisonous substance

Pilibhit News: पहले दिया तीन तलाक, शिकायत की धमकी पर पिलाया विषाक्त पदार्थ

Fri, 11 Apr 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
First gave triple talaq, then on threat of complaint made him drink poisonous substance
पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि शिकायत करने की बात पर ससुराल वालों ने पानी में विषाक्त पदार्थ घोलकर पिला दिया। इससे विवाहिता की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता को जहानाबाद सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम सतुइया निवासी कौसर अली ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री फूलबानो की शादी 24 मार्च 2021 को जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम चका निवासी शादाब अली के साथ की थी। आरोप है कि शादी में दिए दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए। अतिरिक्त दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। पति के अलावा ससुर शाहिद अली, सास मेराज, देवर तहसीम, मुजस्मि, नंद तंजीम, सोनम उसके साथ मारपीट करने लगे। पुत्री ने एक पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी नहीं सुधरे।
विज्ञापन

आठ अप्रैल 2025 को ससुरालियों की मौजूदगी में उसके पति ने फूलबानो को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने की धमकी देने पर आरोपियों ने पुत्री को पानी में विषाक्त पदार्थ घोलकर पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed