फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire safety measures are inadequate, with cities, towns, and 1,400 villages relying on five vehicles.

Pilibhit News: आग से बचाव के इंतजाम हैं नाकाफी, पांच गाड़ियों के भरोसे शहर, कस्बे व 1400 गांव

Tue, 14 Apr 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fire safety measures are inadequate, with cities, towns, and 1,400 villages relying on five vehicles.
बीसलपुर का अग्नि शमन केंद्र संवाद
पीलीभीत। जिले में आग की घटनाओं से बचाव के लिए इंतजाम नाकाफी है। छोटी-बड़ी पांच गाड़ियों के भरोसे 1400 से अधिक गांव और शहर, पूरनपुर, बीसलपुर समेत दस नगर निकाय में होने वाली घटनाओं की जिम्मेदारी छोटी बड़ी पांंच गाड़ियों पर है। अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के दो पद रिक्त हैं। यहां सिर्फ एक के भरोसे काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


आधा जिला माने जाने वाला पूरनपुर क्षेत्र सिर्फ 2500 लीटर क्षमता वाली एक गाड़ी के भरोसे पर है, जबकि जिले में रोजाना ही आग की घटनाएं हो रही हैं। लोगों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। हाल यह है कि पूरनपुर विधायक ने चार साल पहले फायर ब्रिगेड के भवन का भूमिपूजन तो कर दिया, लेकिन जमीन अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन


जिले में दमकल विभाग की बात करें तो मुख्यालय के अलावा बीसलपुर में अग्निशमन केंद्र है, जबकि कृषि बाहुल्य क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध पूरनपुर के अलावा कलीनगर, अमरिया, बिलसंडा आदि स्थानों पर अग्निशमन केंद्र नहीं है। लंबे समय से सिर्फ जमीन के चिह्नांकन का प्रयास ही किया जा रहा है। इनमें से पूरनपुर के मंडी समिति और अमरिया में एक-एक छोटे वाहनों को खड़ा कर आग की घटनाएं रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह है स्टाफ की स्थिति

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अलावा अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के तीन पदों के सापेक्ष एक की तैनाती, लीडिंग फायरमैन के पांच पदों के सापेक्ष तीन की तैनाती, फायर सर्विस चालक छह पदों के सापेक्ष छह की तैनाती, फायरमैन 41 के सापेक्ष 41 तैनात।
स्टाफ की कमी से दिक्कत

स्टाफ की किल्लत भी आड़े आ रही है। विभागीय आंकड़ों की बात करें तो अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (उपनिरीक्षक) के तीन पदों के सापेक्ष सिर्फ एक ही तैनात है। स्टाफ और संसाधनों की कमी के चलते आग की घटनाओं पर समय रहते काबू पाना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। फायर सीजन के चलते आग की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। पिछले पांच दिनों में शहर के अलावा पूरनपुर, दियोरिया, बीसलपुर क्षेत्र में आग की घटनाएं सामने आईं। इसमें घर और खेतों में खड़े 100 से अधिक एकड़ फसल के अवशेष नष्ट हो गए।
--
पूरनपुर में फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए जमीन की तलाश कराकर भूमि पूजन कराया गया था, लेकिन गांव को जाने वाले रास्ते पर कई मोड़ होने से फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए जमीन ठीक नहीं पाई गई। एसडीएम को दूसरी जमीन तलाशने को कहा था। जमीन मिलते ही फायर ब्रिगेेड की स्थापना कराई जाएगी। - बाबूराम पासवान, विधायक
--
जिले में तहसील स्तर पर प्रस्तावित अग्निशमन केंद्रों के लिए अधिकांश स्थानों पर जमीन का चयन होने के बाद प्रस्ताव भी पास हो गया है। वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों की मदद से घटनाओं को रोकने के प्रयास किए जाते हैं। टीमों को सक्रिय किया गया है। सूचना पर गंभीरता से अमल के निर्देश दिए गए हैं। - अनुराग सिंह, सीएफओ
--
फायर स्टेशन के लिए जमीन मिले बगैर कर दिया चार साल पहले भूमि पूजन
पूरनपुर। सबसे बड़े ब्लाॅक पूरनपुर में फायर स्टेशन नहीं है। आग की घटना होने पर जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती है।
जिला मुख्यालय 40 किलोमीटर दूर होने पर तहसील मुख्यालय तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले आग की अधिकांश घटनाओं में सब कुछ राख हो जाता है। इसके अलावा क्षेत्र के दूर-दराज गांव में तो सूचना के बाद भी समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाती है।

फायर सीजन ने फायर ब्रिगेड की मात्र एक गाड़ी अस्थाई तौर पर मंडी समिति में रहती है। दूर-दराज के गांवों में तहसील मुख्यालय पर अस्थाई तौर पर रहने वाली फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाती।

पूरनपुर में फायर ब्रिगेड स्टेशन को जमीन की वर्षों से तलाश हो रही है। वर्ष 2022 में फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्वीकृत और गांव मुजफ्फरनगर में जमीन मिलने, सात जनवरी 2022 को भूमि पूजन के बाद अब तक आगे की कार्यवाही नहीं हो सकी।


शहीद नत्थूलाल, माखन लाल को समर्पित कर नाम शहीद अग्नि शमन केंद्र रख दिया गया था। बाद में जमीन को फायर ब्रिगेड के अफसरों ने उपयुक्त नहीं पाया।
--
पूरनपुर में फिलहाल ऐसे चलाया जा रहा काम

तहसीलदार आशीष गुप्ता के अनुसार नगर के समीप फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना को पांच एकड़ जमीन मांगी जा रही थी, तब नगर के समीप पांच एकड़ जमीन नहीं मिल सकी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में फायर ब्रिगेड स्टेशन तो नहीं है। फायर सीजन में अस्थाई तौर पर मंडी समिति में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी रहती है। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भेजा जाता है।

बीसलपुर का अग्नि शमन केंद्र संवाद

बीसलपुर का अग्नि शमन केंद्र संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed