{"_id":"69790a4ef4a16fc47d07dfc4","slug":"fire-in-garbage-dump-causes-panic-several-roadways-buses-narrowly-escape-being-engulfed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-152606-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कूड़े ढेर में लगी आग से मचा हड़कंप, चपेट में आने से बची कई रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कूड़े ढेर में लगी आग से मचा हड़कंप, चपेट में आने से बची कई रोडवेज बसें
Wed, 28 Jan 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज डिपो के सामने पड़े कूड़े के ढेर में लगी आग। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। रोडवेज डिपो के सामने पड़े कूड़े के ढेर पर अचानक आग लग गई। इससे वहां हडकंप मच गया। कूड़े के ढेर पर डिपो की नीलाम की गई बसों को खड़ा किया गया था। इससे बढ़ा हादसा टल गया। सूचना पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
रोडवेज डिपो पर जगह कम होने के कारण बसों को डिपो के सामने स्थित सड़क किनारे खड़ा कराया जाता है। डिपो के सामने ही नगर पालिका प्रशासन की ओर से अस्थाई रुप से डलवाघर को बना दिया गया है। डिपो पर जगह कम होने से डिपो की नीलाम की गई बसों को भी इस कूड़े के ढेर के पास में खड़ा कर दिया जाता है। मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे इस कूड़े के ढेर में अज्ञात कारणाें से आग लग गई। मौसम खराब होने के चलते तेज हवाएं भी चल रही थी। ऐसे में आग ने विकराल रुप ले लिया। देखते ही देखते वहां हडकंप मच गया। डिपो पर कार्यरत कर्मचारी सहित अफसर वहां दौड़ पड़े। इसके बाद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद मामले की सूचना नगर पालिका व फायर बिग्रेड के कर्मचारियों को दी गई। करीब आधे घंटे बाद वहां पर टीम पहुंच सकी। इससे बढ़ा हादसा टल गया। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि डिपो के सामने पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई। फायर बिग्रेड टीम के पहुंचने पर आग बुझाई जा सकी।