फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fire in chooka grassland

चूका गेट के निकट ग्रास लैंड में लगी आग से मचा हड़कंप

Sat, 26 Feb 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
fire in chooka grassland
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के चूका बीच गेट पर गुरुवार देर रात अचानक ग्रासलैंड क्षेत्र में आग लग गई। जानकारी के अनुसार आग कुछ देर बाद जंगल क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। इसकी जानकारी लगते ही टाइगर रिजर्व प्रशासन सतर्क हुआ।
विज्ञापन

आग लगने की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया। वन और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वनकर्मियों ने सतर्कता बरतने के साथ आग पर काबू पा लिया गया। दरअसल फरवरी माह में फायर सीजन का दौर शुरू हो जाता है। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि चूका बीच के इंट्री प्वाइंट गेट के पास अचानक आग लग गई थी। जानकारी के बाद वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed