फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire at two locations , the loss of thousands

दो स्थानों पर लगी आग, हजारों का नुकसान

Thu, 31 Dec 2015 11:36 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Thu, 31 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fire at two locations , the loss of thousands

दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग में करीब डेढ़ लाख कीमत का सामान जल गया। आग में फंसकर दो मुर्गियां भी मर गईं।

विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी केवलराम गंगवार के घर बृहस्पतिवार सुबह लगभग चार बजे बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें केवलराम के मुताबिक आग में छह हजार रुपये नकद, जरूरी कागजात, अनाज, बिजली का पंखा, चारपाई, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान जल गया। घर वालों ने पड़ोसियों की मदद से बमुश्किल आग बुझाई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उस इलाके की आपूर्ति बंद कर दी।

चुर्रासकतपुर। गांव मीरपुर वाहनपुर के राशिद खां के घर बुधवार रात लगभग 12 बजे दीपक पलटने से आग लग गई। जागने पर घर वालों ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग में 15 हजार की नगदी, छप्पर, कपड़े, अनाज और घरेलू सामान जल गया। उनकी दो मुर्गियां भी जलकर मर गईं। दोनों हादसों की सूचना तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दर्ज करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed