फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fir

अभिलेख न दिखाने में चार सचिवों के खिलाफ एफआईआर के आदेश

Thu, 20 Feb 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
fir
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों के अभिलेख उपलब्ध न कराने पर चार सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई डीपीआरओ द्वारा की गई है। अफसरों का मानना है कि पंचायत सचिवों ने पांच ग्राम पंचायतों के विभिन्न मदों में नियमानुसार रकम खर्च न करके बड़े पैमाने पर गोलामाल किया, इसलिए शायद वे अभिलेख नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

मामला अमरिया ब्लाक क्षेत्र का है। पांच ग्राम पंचायतों के प्रधानों की शिकायत के मामले की जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी गई थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पांचों ग्राम पंचायत के सचिवों से जांच के लिए अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा था। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार का कहना है कि किसी भी ग्राम पंचायत सचिव ने उन्हें अपनी पंचायतों में कराए गए कामों के अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इसकी जानकारी डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने अमरिया के एडीओ पंचायत मोहम्मद राशिद को ग्राम पंचायत तुमड़िया, अढौली, अमखेड़ा, भगाडांडी और चहलोरा के सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इनमें से दो ग्राम पंचायतों का चार्ज एक ही सचिव पर है। सूत्रों के अनुसार पंचायत सचिवों ने इन पंचायतों की ग्राम निधि, मनरेगा, राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त के अलावा प्रधानमंत्री आवासीय योजना, शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर गोलमाल किया है।
विज्ञापन

अमरिया ब्लाक में पांच ग्राम पंचायतों से अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया था, लेकिन सचिवों ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। इससे जांच प्रभावित हो रही है। एडीओ पंचायत को संबंधित सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। -प्रमोद कुमार यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed