{"_id":"5f592a788ebc3e439c752e05","slug":"fir-on-scam-pilibhit-news-bly4192554180","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय का घटिया निर्माण मिलने पर एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय का घटिया निर्माण मिलने पर एफआईआर के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सामुदायिक शौचालय के निर्माण में गुणवत्ता घटिया मिलने पर डीएम ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। भैंसहा ग्वालपुर में शौचालय निर्माण में मानकों की अनदेखी का पता लगने के बाद पंचायत सचिव पर एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया। बीडीओ ने प्रधान-सचिव से दो दिन में जवाब मांगा है।
ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए शासन की गाइडलाइन में बदलाव कर दिया गया है। अब सभी जगह छह सीटर शौचालय बनाने के निर्देश हैं। अमर उजाला ने बीते दिनों शौचालय निर्माण में चल रही मानकों की अनदेखी को उजागर करते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। डीएम ने प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेकर डीपीआरओ को निर्माण कार्य में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए थे। कई जगह टीमें भेजकर शौचालयों की जांच भी कराई गई। जांच में बरखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भैंसहा ग्वालपुर में शौचालय की गुणवत्ता निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं मिली। डीएम ने बताया कि निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। पंचायत सचिव पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बीडीओ बरखेड़ा सुनील कुमार जायसवाल का कहना है कि डीएम से निर्देश मिलने के बाद प्रधान और सचिव को बुलाकर जानकारी की गई। दोनों ने ठेकेदार से निर्माण कार्य न कराने की बात कही है। उन्हें नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।