फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   FIR on BJP leader's father and brother

भाजपा जिला महामंत्री के पिता और भाई पर दर्ज हुई दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट

Mon, 17 Aug 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
FIR on BJP leader's father and brother
बीसलपुर। पुलिस ने रविवार को कोतवाली में भाजपा जिला महामंत्री के पिता और भाई समेत उनके चार अज्ञात साथियों पर दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इससे भाजपा संगठन पदाधिकारियों में उबाल आ गया। जिला महामंत्री ने जिला प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय विधायक को सूचना देकर झूठी रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही है। भाजपा जिला महामंत्री के पिता लोकतंत्र सेनानी भी हैं। दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी कहा कि महामंत्री पर दर्ज एफआईआर फर्जी है। इसे लेकर वह शाम को एसपी से भी मिले।
विज्ञापन

मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उन्होंने 14 अगस्त को उसने मुख्य बाजार स्थित राजीव अग्रवाल की कन्फैक्शनरी की दुकान से चॉकलेट खरीदी थी। चॉकलेट टूटी निकली तो उसने दुकानदार से उसे बदलने को कहा। दुकानदार ने चॉकलेट बदलने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मुन्नालाल का आरोप है कि दुकानदार, उसके पुत्र और चार अज्ञात साथियों ने गाली गलौज कर उसे लात घूंसों से पीटा और जाति सूचक अपशब्द कहे। मुन्नालाल ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी थी। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद राजीव अग्रवाल और उनके पुत्र समेत चार अज्ञात साथियों पर गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और दलित उत्पीड़न अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। राजीव अग्रवाल लोकतंत्र सेनानी हैं और उनका दूसरा बेटा अमित अग्रवाल इस समय भाजपा जिला महामंत्री हैं। अमित अग्रवाल ने स्थानीय विधायक रामसरन वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को पूरे मामले से अवगत कराया और झूठी रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही। महामंत्री अमित अग्रवाल ने इन पदाधिकारियों को यह भी बताया कि नगर के एक भाजयुमो नेता ने षड्यंत्र रचकर उनके पिता और भाई पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले को लेकर देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह कुछ पार्टी पदाधिकारियों के साथ एसपी से भी मिले।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री अमित अग्रवाल के पिता पर पुलिस ने फर्जी एफआईआर दर्ज की है। यह एक बड़े अफसर के इशारे पर दर्ज कराई गई है। इस संबंध में एसपी से मिलकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। इसमें एक खनन माफिया का हाथ है। -संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। सांठगांठ से रिपोर्ट दर्ज कराने की बात गलत है, निष्पक्ष कार्रवाई कराएंगे। - जयप्रकाश, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed