फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   FIR lodged against five people including a Nawabganj businessman

Pilibhit News: नवाबगंज के व्यापारी सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 18 Feb 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against five people including a Nawabganj businessman
युवती को निकाह का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप
विज्ञापन


पूरनपुर। निकाह का झांसा देकर युवती का यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बनाने, वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के आरोप में बरेली जिले के नवाबगंज के व्यापारी बिलाल अंसारी सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़िता ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी। पीड़िता का आरोप है कि दो साल पहले नगर की पीर बाजार में कपड़े की दुकान लगाने वाले नवाबगंज के व्यापारी बिलाल अंसारी से उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था। हर सोमवार को बाजार में उससे मिलने पहुंचती थी। व्यापारी ने उसे निकाह का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। चोरी से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। विरोध करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

नौ फरवरी को व्यापारी उसे अपने घर नवाबगंज ले गया। घर में उसने शारीरिक संबंध बनाए। निकाह की जिद करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया। उसकी मां को सूचना देकर नवाबगंज बुलाया और दो दिन बाद निकाह करने का आश्वासन देकर उसे वापस भेज दिया। पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी नवाबगंज थाने में दी। वहां की पुलिस ने उसे पिता के साथ घर भेज दिया। बाद में व्यापारी ने निकाह करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नवाबगंज की नई बस्ती निवासी बिलाल अंसारी उर्फ राजा, उसकी मां नजमा, भाई मुन्ना अंसारी, अमन अंसारी और मोहम्मद नबील अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल पवन कुमार पांडेय के अनुसार, मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed