फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   FIR lodged against accused in case of suicide of victim girl

Pilibhit: युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर लूटी आबरू, शादी की बात पर किया बेइज्जत, आहत किशोरी ने दी जान

Mon, 15 Apr 2024 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Apr 2024 05:41 PM IST
सार

पीलीभीत के कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र में आठ मई 2023 को आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस व एसपी कार्यालय में की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। बाद में उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

विज्ञापन
FIR lodged against accused in case of suicide of victim girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से युवक दुष्कर्म करता रहा। जानकारी होने पर जब युवक के परिजनों के सामने किशोरी पक्ष ने शादी का प्रस्ताव रखा, तो दहेज की मांग करने लगे। इस दौरान युवक के परिजनों ने किशोरी के पिता को बेइज्जत भी किया। जिससे आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। कोर्ट के आदेश पर अब इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कल्यानपुर भंत में अपनी ननिहाल में पिछले तीन वर्षों से रह रही थी। पुत्री को गांव के जितेंद्र कुमार ने बहला फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। छह मई 2023 को जब वह अपनी साली की शादी में ससुराल में गया, तो पुत्री को उदास देखकर उससे कारण पूछा। इस पर उसने पूरा घटनाक्रम बताया। 

विज्ञापन

दहेज के नाम पर 10 लाख रुपये मांगे 
जिसके बाद वह अपनी पुत्री के साथ युवक के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गया। जहां परिजनों ने शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव चिकुलिया निवासी युवक के फूफा मुरारी लाल व उनकी पत्नी उर्मिला देवी ने दहेज के लालच में उसका विवाह थाना पूरनपुर के गांव पुन्नापुर से करा दिया। जानकारी लगने पर जब वह अपनी पुत्री के साथ वहां दोबारा गया, तो उक्त लोगों ने शादी में दहेज के नाम पर 10 लाख रूपये की मांग की। 

इस पर उन्होंने असमर्थता जताई। जिस पर उक्त लोगों ने उसे व उसकी पुत्री को बेइज्जत कर घर से भगा दिया। अपने सामने पिता की बेइज्जती होता देख पुत्री ने आठ मई 2023 को आत्महत्या कर ली। मामले की शिकायत थाना पुलिस व एसपी कार्यालय में की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। बाद में युवक ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने जितेंद्र, ब्रहमस्वरूप, उर्मिला और मुरारी लाल पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed