फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fight between farmers and guards who went to weigh sugarcane

Pilibhit News: गन्ना तौलवाने गए किसान और गार्डों के बीच मारपीट

Sat, 25 Nov 2023 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fight between farmers and guards who went to weigh sugarcane
बरखेड़ा। गन्ना तौलवाने आए किसान और नोबल क्रशर के गार्डों में झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि पुलिस पूरी तरह से नोबल क्रेशर के पक्ष में दिखी।
विज्ञापन

बरखेड़ा नोबल क्रशर में बृहस्पतिवार को कई किसान गन्ना लेकर आए थे। ट्रॉली को आगे पीछे किए जाने को लेकर गार्ड और किसानों के बीच बृहस्पतिवार रात 12 बजे विवाद शुरू हो गया। इसके बाद गार्डों ने इकट्ठा होकर लाठियां चलाना शुरू कर दीं। इसमें कुछ किसान घायल हो गए। गार्ड की ओर से न्यूरिया थाना क्षेत्र के गौहर निवासी आजम पर लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आजम को पूरी रात थाने में बैठाए रखा। दिन में शांतिभंग में उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

वहीं जंगरौली निवासी अमित की ओर से गार्डों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अमित को सिर में कई चोटें आईं हैं। थाना प्रभारी मृदुल कांत शुक्ला ने बताया की दोनों पक्षों की एनसीआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed