फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   festival season

कोरोना से मंद पड़े बाजार को त्योहारी सीजन में लगे पंख

Sat, 07 Nov 2020 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
festival season
पीलीभीत। कोरोना संकट के चलते मंदी के दौर से गुजर रहे बाजार को त्योहारी सीजन में आर्थिक ताकत मिली है। नवरात्र और करवा चौथ पर्व पर हुए करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार ने आने वाले त्योहार से भी उम्मीदें जगा दी है। कारोबारियों को धनतेरस और दिवाली पर बाजार को और रफ्तार मिलने की उम्मीद है। ऑटो मोबाइल्स, सराफा, रेडीमेड गारमेंटस की बिक्री में अभी से उछाल देखने को मिल रहा है। कारोबारी ग्राहकों को लुभाने के लिए जोर शोर से तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लागू हुए लॉकडाउन में सभी व्यापारिक गतिविधियों पर ब्रेक लग गया था। दो महीने से अधिक समय तक दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे थे। अनलॉक ने कुछ राहत दी, मगर इसके बाद पितृ अमावस्या के चलते बाजार फिर बेपटरी हो गया। त्योहारी सीजन से व्यापारी वर्ग आस लगाए बैठा था और हुआ भी वही। पस्त कारोबारी और व्यापारियों को त्योहारी सीजन से खासी आर्थिक ताकत मिली है। धान की कटाई होने से किसानों की जेब भी भारी हो गई है। नवरात्र, करवा चौथ से लेकर अब तक ऑटामोबाइल, सराफा, रेडीमेड गारमेंट समेत अन्य बाजारों में खासा उछाल देखा जा रहा है। हालांकि इलेक्ट्रानिक्स बाजार अभी भी मंदी का सामना करना पड़ रहा है। इलेक्ट्रानिक्स कारोबारियों का मानना है कि धनतेरस और दिवाली भी हर साल ही बेहतर कारोबार होता है। इस बार बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नवरात्र से अब तक करीब100 करोड़ का हुआ कारोबार
ऑटोमोबाइल्स बाजार पर गौर करें तो शहर में तीन कार शोरूम और पांच से अधिक बाइक शो रूम हैं। कारोबारियों के मुताबिक नवरात्र से अब तक 60 से अधिक कारों और करीब 700 बाइकों की बिक्री हुई है। ऑटामोबाइल्स बाजार अब तक 15 करोड़ रुपये कमा चुका है। शहर के पांच बड़े ज्वेलरी शोरूम सहित अन्य 250 से अधिक दुकानों पर 25 करोड़ से अधिक के आभूषणों की बिक्री होने की बात कही जा रही है। इस बार आभूषणों के शौकीनों ने करवा चौथ पर लाइट वेट ज्वेलरी खरीदना पसंद किया। डायमंड, गोल्ड, प्लेटिनम और चांदी की ज्वेलरी खरीदी। रेडीमेड गारमेंट और कपड़ा बाजार भी 20-25 करोड़ का कारोबार कर चुका है। मोबाइल बाजार भी 8-10 करोड़ रुपये कमा चुका है। कॉस्मेटिक्स, मिठाई सहित अन्य करवा चौथ उपयोगी सामान की 50 लाख से अधिक बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र से भी पटरी पर आएगा कारोबार
पुष्य नक्षत्र का योग किसी भी शुभ तिथि से बढ़कर माना जाता है। इस साल सात-आठ नवंबर का पुुष्य नक्षत्र है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस काल में खरीदारी करने से शुभ फल प्राप्त होता है। पुष्य नक्षत्र को लेकर व्यापारी वर्ग भी उम्मीद लगाए बैठा है। उनका मानना है कि पुष्य नक्षत्र और धनतेरस से कारोबार पटरी पर आ सकेगा।
नवरात्र पर 100 से अधिक बाइकों की बिक्री हुई थी। त्योहारी सीजन में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। ग्राहकों की सुविधा के लिए शो रूम पर सभी तैयारियां की जा रही हैं। -राजकुमार अग्रवाल, संचालक, बाइक शोरूम
लॉकडाउन से छाई मंदी त्योहारी सीजन में जाकर छंटी है। नवरात्र 30 से अधिक कारों की बिक्री हुई। धनतेरस को लेकर भी ग्राहक एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। दिवाली तक बेहतर बिजनेस होने की उम्मीद है। - शानू, मैनेजर, कार शोरूम

त्योहारी सीजन से कारोबार में इजाफा हुआ है। करवा चौथ पर भी खासे आभूषणों की बिक्री हुई है। पुष्य नक्षत्र और धनतेरस-दिवाली पर भी बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। लॉकडाउन के दौरान हुए नुकसान की काफी हद तक भरपाई हो सकेगी।
- विकास सिंह, सराफा कारोबारी

त्योहारी सीजन को लेकर शोरूम में उतारी गई बाइक और स्कूटी की रेंज

त्योहारी सीजन को लेकर शोरूम में उतारी गई बाइक और स्कूटी की रेंज- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed