फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Faults occurred at various places, power cut for seven hours

Pilibhit News: जगह-जगह हुए फाल्ट, सात घंटे गुल रही बिजली

Tue, 17 Oct 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Faults occurred at various places, power cut for seven hours
बिजली ठीक करते कर्मी । स्रोत - विघुत विभाग
पीलीभीत। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने पूरे शहर की बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। दोपहर 12 बजे के बाद शहर के उपभोक्ताओं को लगभग सात घंटे बिजली नहीं मिल सकी। विभागीय कर्मचारी दिन भर यहां-वहां फाल्ट सही करने में जुटे रहे। ऐसे में ऑफिस व अन्य बड़ी दुकानों के साथ ही शहर के करीब 30 हजार उपभोक्ता प्रभावित रहे।
विज्ञापन

शहर की 33 केवीए की लाइन पर टहनी गिरने के बाद शहर की बिजली गुल हो गई तो वहीं कई अन्य इलाकों में तार टूटने या फिर पोल में समस्या आ जाने की वजह से बिजली प्रभावित रही। दोपहर साढ़े बारह बजे हुए फाल्ट को शाम सात बजे के बाद सही किया जा सका। इसके बाद उपभोक्ताओं को बिजली मिल सकी। बिजली आने के बाद भी कटौती का सिलसिला जारी रहा। इसके अलावा कई जगह फाल्ट हो गए। शाम सात बजे तक शहर में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। एसडीओ टाउन आशीष कौशल ने बताया कि आंधी-बारिश की वजह से बिजली समस्या हुई थी। जानकारी लगते ही कर्मचारियों को भेजकर खराबी दुरुस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन


गजरौला क्षेत्र में पेड़ गिरने से 60 गांवों की आपूर्ति रही बाधित
थाना गजरौला क्षेत्र के नचनी घाट के पास से गुजरने वाली 33 केवीए की लाइन पर तेज हवा के चलते पेड़ गिर गया तो वहीं 11 केवीए की लाइन तीन-चार जगह से टूट गई। इससे उस लाइन से जुड़ने वाले गजरौला कलां, पिंडरा, पिपरिया भजा, लालपुर, शिवनगर, इटौरिया, महादिया, विधिपुर नौगवां ग्रंट आदि गांवों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। सूचना मिलने के घंटों बाद भी विभागीय टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed