{"_id":"6a6e40240bccb2edc20a9006","slug":"fault-in-town-no-1-feeder-power-out-for-two-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-165590-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टाउन नंबर एक के फीडर में फॉल्ट, दो घंटे बत्ती रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टाउन नंबर एक के फीडर में फॉल्ट, दो घंटे बत्ती रही गुल
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के टाउन नंबर एक के फीडर में समस्या आने से दो घंटे तक एक हजार से अधिक उपभोक्ता अंधरे में रहे। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग इलाकों में फॉल्ट व कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान हुए।
शुक्रवार की रात करीब नौ बजे तकनीकी समस्या आने से करीब दस से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब एक हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुआ। सूचना के बाद पहुंची टीम घंटों बाद फीडर में फॉल्ट ढूंढ सकी। इसके बाद भी करीब दो घंटे के बाद यहां की आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। बावजूद बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा।
इसके साथ ही शहर के अन्य इलाकों में भी रात के समय बिजली फॉल्ट और कटौती होती रही। वहीं, शनिवार की सुबह शहर के शिवनगर कॉलोनी में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शहर के बाजार गेट, खकरा फीडर, मोहल्ला शाहरुख, देशनगर, संजय नगर कॉलोनी, कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर, अशोक कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली फॉल्ट व कटौती की समस्या से लोगों को परेशानी हुई। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि शहर के कुछ इलाकों में दिक्कत आई थी। सूचना के बाद टीम को भेजकर फॉल्ट को ठीक करा दिया गया। संवाद