फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   father killed his son by stabbing him with knife in Pilibhit

बहू से हुआ झगड़ा... बेटे को मार डाला: हत्या करने के बाद थाने पहुंचा पिता, बोला- मुझे गिरफ्तार करो

Tue, 03 Sep 2024 05:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 05:44 PM IST
सार

Pilibhit News: पीलीभीत शहर से सटे चिड़ियादाह गांव में मंगलवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हुई। कहासुनी के बाद एक शख्स ने अपने पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन
father killed his son by stabbing him with knife in Pilibhit
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत शहर से सटे चिड़ियादाह गांव में मंगलवार दोपहर कहासुनी के बाद गुस्साए पिता ने जवान पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने थाने पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस की जांच में घरेलू कलह के चलते हत्या की बात सामने आई है। बताया गया है कि आरोपी अपनी बहू से झगड़ा और उसकी पिटाई करता था। इसी बात पर बेटे की पिता से कहासुनी हुई थी। 

विज्ञापन


माधोटांडा मार्ग पर स्थित सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव चिड़ियादाह निवासी रामप्रताप (32) निजी वाहन चालक है। मंगलवार दोपहर उसकी घर पर पिता राजाराम से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पिता ने वहीं रखा चाकू उठाकर पुत्र पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


बरेली में फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार: झांसा देकर 12 महिला सिपाहियों की लूटी आबरू, लाखों रुपये भी ऐंठे
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर घायल होने के बाद पुत्र रामप्रताप बेहोश होकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसी दौरान रामप्रताप की पत्नी ममता वहां पहुंची और वहां पति को जमीन पर खून से लथपथ पड़ा देख चीखने लगी। इसपर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी पिता खुद ही सुनगढ़ी थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

father killed his son by stabbing him with knife in Pilibhit
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य 
आरोपी को हिरासत में लेने के बाद सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस की जांच में घरेलू कलह के चलते हत्या की बात सामने आई है।

इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि पत्नी के साथ ससुर के अभद्र व्यवहार और झगड़ा करने का रामप्रताप विरोध करता था। मंगलवार को भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed