फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fake constable arrested for sexually exploiting women constables in Bareilly

बरेली में फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार: झांसा देकर 12 महिला सिपाहियों की लूटी आबरू, लाखों रुपये भी ऐंठे

Tue, 03 Sep 2024 04:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 04:55 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के निवासी राजन वर्मा नाम के युवक ने एक-एक कर कई महिला सिपाहियों को अपने जाल में फंसाया। झांसा देकर उनकी आबरू लूटी। बरेली में एक महिला सिपाही की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, तब कई मामलों का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
fake constable arrested for sexually exploiting women constables in Bareilly
आरोपी राजन वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाकी वर्दी पहनकर आठवीं पास शातिर युवक ने ऐसे कारनामों को अंजाम दिया, जिसका खुलासा होने पर पुलिस अफसर हैरान रह गए। शातिर ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक-एक कर कई महिला सिपाहियों को जाल में फंसाया। झांसा देकर उनके साथ संबंध बनाए। उनसे रुपये भी वसूले। बरेली में एक महिला सिपाही की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

fake constable arrested for sexually exploiting women constables in Bareilly
आरोपी राजन वर्मा - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के निवासी राजन वर्मा आठवीं पास है, लेकिन उसकी करतूतें जानकर आप दांतों तले अंगुलिया दबा लेंगे। उसने 12 महिला सिपाहियों को एक-एक कर अपने जाल में फंसाया और उनसे अनैतिक संबंध बनाकर लाखों रुपये ऐंठता चला गया। आरोपी ने बताया कि पुलिस भर्ती के नाम पर एक सिपाही ने उसे ठगी कर ली थी। इसके बाद वह महिला सिपाहियों को निशाना बनाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

fake constable arrested for sexually exploiting women constables in Bareilly
आरोपी राजन वर्मा - फोटो : अमर उजाला

बरेली के एक थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी को भी राजन वर्मा ने अपने जाल में फंसाया। झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी की सच्चाई पता चलने पर महिला सिपाही ने सबक सिखाने की ठान ली। महिला सिपाही ने राजन के खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने राजन को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

fake constable arrested for sexually exploiting women constables in Bareilly
आरोपी राजन वर्मा - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है। उसके खिलाफ लखीमपुर मे पहले से ही कुछ मुकदमे दर्ज हैं। उसने कई महिला पुलिसकर्मियों को धोखा दिया है, लेकिन एफआईआर बरेली की महिला सिपाही ने ही दर्ज कराई है। उसके मोबाइल में वर्दी पहने उसके कई फोटो मिले हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी 12 महिला सिपाहियों को धोखा दे चुका है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed