{"_id":"6797dc1dbd58467f710ec52e","slug":"farmers-stop-weighing-ruckus-in-sugar-mill-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-129671-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किसानों ने रुकवाई तौल, चीनी मिल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किसानों ने रुकवाई तौल, चीनी मिल में हंगामा
Tue, 28 Jan 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। पांच ट्रॉलियों में लादे गए गन्ने की गुणवत्ता को खराब बताकर वापस करने को लेकर किसानों ने सोमवार को चीनी मिल के केनयार्ड में जमकर हंगामा किया। उन्होंने जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया। हंगामे के चलते चीनी मिल में करीब एक घंटे तक गन्ने की तौल बाधित रही।
किसान सहकारी चीनी मिल में तौल के लिए आईं पांच ट्रॉलियों को वापस किया गया था। इससे किसान भड़क गए। उन्होंने टोकन लेना बंद कर दिया। किसानों ने मिल गेट स्थित क्रय केंद्रों पर हो रही गन्ने की तौल भी जबरन बंद करा दी। प्रदर्शन कर रहे किसान लोकेश गंगवार ने बताया कि खराब गन्ना के नाम पर किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
जानकारी मिलने पर मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार मौके पर आए। उन्होंने पूरी बात जानने के बाद खराब गन्ना न तौलने के नियम के बारे में बताया। कहा कि साफ व ताजा गन्ना लाने के लिए लगातार जागरूक भी किया जाता है। उनके समझाने पर प्रदर्शनकारी किसान मान गए। इसके बाद तौल शुरू हो सकी।