{"_id":"5fff3f058ebc3e2e79006306","slug":"farmers-protest-pilibhit-news-bly4336497146","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संगठनों ने प्रदर्शन कर जलाई कृषि कानूनों की प्रतीकात्मक प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संगठनों ने प्रदर्शन कर जलाई कृषि कानूनों की प्रतीकात्मक प्रतियां
विज्ञापन
अमरिया में बिल की प्रतियां जलाते किसान।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। किसान संगठनों ने बुधवार को जिले भर में प्रदर्शन कर कृषि कानूनों के विरोध में जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी बहस हुई। फिर किसान नेताओं ने नारेबाजी करते हुए कृषि कानूनों की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाई।
भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो की अगुवाई में बुधवार सुबह कार्यकर्ता मंडी समिति स्थित कृषक विश्राम गृह में इकट्ठा हुए। जहां पंचायत करने के बाद जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए बरेली-टनकपुर हाईवे पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता भिड़ गए। इस दौरान काफी देर तक उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें मंडी गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने तीनों कानूनों की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाई। तीनों कानूनों को रद्द करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। किसानों की स्थानीय गन्ना भुगतान, घटतौली आदि समस्याएं भी रखी गई। इस दौरान संगठन के प्रदेश सचिव वेदप्रकाश शर्मा, नागेंद्र सिंह, निर्मल लाल, प्यारेलाल, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
अमरिया। कृषि कानून के विरोध में क्षेत्रीय किसानों ने सितारगंज हाईवे पर हर्रायपुर चौराहे के पास नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। तीन कृषि कानूनों की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाई। एसडीएम चंद्र भानु सिंह सीओ सदर उत्तम सिंह पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण पर रहे। उन्होंने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसानों ने अधिकारियों की बात को अनसुना कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में ठाकुर श्रवणदत्त सिंह, काला सिंह, दयाराम, गयाप्रसाद, रामभजन लाल, माखनलाल आदि रहे।
विज्ञापन
पूरनपुर में भाकियू और वीएम सिंह समर्थकों का प्रदर्शन, पीएसी रही तैनात
पूरनपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, अखिल भारतीय किसान महासभा, भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी), अन्नदाता किसान संगठन के कार्यकर्ता और भाकियू नेता अलग-अलग तहसील परिसर में एकत्र हुए। भाकियू नेताओं ने प्रदर्शन कर तीनों कानूनों की प्रतीकात्मक प्रतियों को आग के हवाले कर दिया। नगर चौकी इंचार्ज बालकराम ने जल रही प्रतियों को छीनकर बुझाने की कोशिश भी की। इस दौरान भाकियू नेताओं ने साथ लाई गई अन्य प्रतियों को आग के हवाले कर दिया गया। भाकियू के तहसील अध्यक्ष लालू मिश्रा, कुलवंत सिंह, गुरतेज सिंह, मनवीर सिंह, रामकुमार प्रजापति, नवदीप सिंह, बलजीत सिंह, जगतार सिंह आदि थे। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील प्रभारी अनंत अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के दौरान दिल्ली सीमा पर मौत के मुंह में समाए किसानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। फिर तीनों कानूनों की प्रतीकात्मक प्रतियों को आग के हवाले कर दिया। तीनों कानूनों को निरस्त न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान विजय प्रकाश मिश्रा, देवीदयाल, शम्स विकास, नगीना, इलियास, वसीउल्ला, धनीराम, अनंत अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह सुच्चा सिंह, हीरा सिंह, सतवंत सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह आदि थे। संवाद