फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers protest

भाकियू ने प्रदर्शन कर जलाया धान, डिप्टी आरएमओ का पुतला फूंका

Sat, 07 Nov 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest
प्रदर्शन कर डिप्टी आरएमओ का पुतला फूंकते प्रदर्शनकारी। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर तहसील पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने धान खरीद में घपलेबाजी, किसानों को माफिया बताकर जेल भेजकर खौफ फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कुछ देर धरना देने के बाद धान जलाया। डिप्टी आरएमओ का पुतला फूंकने के दौरान प्रदर्शनकारियों की एसडीएम से नोकझोंक भी हुई। शाम को एसडीएम के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने समाधान न होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता धान से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लेकर शुक्रवार सुबह तहसील कार्यालय पहुंचे। धान खरीद में घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धान खरीद केंद्रों पर किसानों का नाममात्र धान खरीद कर माफियाओं का धान चढ़ाया जा रहा है। किसानों को वारदाना न होने की जानकारी देकर टरका देते हैं। किसानों को डराने को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। धोखाधड़ी की रिपोर्ट भी किसानों पर दर्ज हो रही हैं। कई केंद्र रातों रात बंद कर दिए गए। ब्लॉक कार्यालय से महीन धान का बीज किसानों को मोटे दामों में बेचा गया। भारी लागत कर जब किसान ने धान की फसल पैदा की, तब उसका धान खरीदा नहीं जा रहा। किसानों को बीज देने वालों पर एफआईआर की जाए। खरीद में किसानों से 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल सुविधा शुल्क वसूली हो रही है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने धान जलाया। डिप्टी आरएमओ का पुतला फूंकने के दौरान प्रदर्शनकारियों की एसडीएम से नोकझोंक भी हुई। शाम करीब पांच बजे एसडीएम की प्रदर्शनकारियों से वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि एसडीएम ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। तीन-चार दिन में सब कुछ सामान्य न होने पर हाईवे जाम किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सीओ प्रमोद कुमार यादव भी पुलिस बल के साथ मामला शांत कराने में जुटे रहे।

पूरनपुर तहसील में प्रदर्शन कर धान जलाते भाकियू कार्यंकर्ता।

पूरनपुर तहसील में प्रदर्शन कर धान जलाते भाकियू कार्यंकर्ता।- फोटो : PILIBHIT

एसडीएम ने नोकझोंक करते भाकियू कार्यकर्ता।

एसडीएम ने नोकझोंक करते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed