फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers performed, sloganeering

किसानों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी 

Sat, 16 Sep 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बीसलपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो  बीसलपुर।  Updated Sat, 16 Sep 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers performed, sloganeering
धरना - फोटो : अमर उजाला
सेंटर को बीसलपुर से हटाकर बरखेड़ा चीनी मिल से जोड़े जाने के विरोध में दिया धरना
विज्ञापन


रसूला गन्ना सेंटर से जुड़े कई गांवों के किसानों ने सेंटर को बीसलपुर चीनी मिल से हटाकर बरखेड़ा चीनी मिल से जोड़े जाने के विरोध में शनिवार को गन्ना सोसायटी परिसर में गन्ना विभाग के विरोध में धरना दिया और जमकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया। 
किसानों का कहना है कि रसूला गन्ना सेंटर अभी तक बीसलपुर चीनी मिल से जुड़ा हुआ था। पिछले दिनों गन्ना विभाग ने इस सेंटर को बीसलपुर से हटाकर बरखेड़ा चीनी मिल से जोड़ दिया। इसका क्षेत्रीय किसानों ने विरोध किया है। क्षेत्रीय किसान इस सेंटर को बीसलपुर चीनी मिल से ही जुड़वाना चाहते हैं। बार बार कहने के बावजूद जब गन्ना विभाग के अधिकारियों ने निर्णय नहीं बदला तो किसानों ने शनिवार को गन्ना सोसायटी परिसर में इस मामले को लेकर गन्ना विभाग के विरोध में धरना दिया और आंदोलन की रणनीति बनाई। किसानों ने धरना स्थल पर विरोध में जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। 
विज्ञापन

गन्ना सोसायटी सचिव जितेंद्र कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की और उनकी मांग पूरी कराने में अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। किसान रसूला गन्ना सेंटर को पुन: बीसलपुर चीनी मिल से ही जोड़ने की मांग कर रहे थे। धरना देने वालों में जसवंत गंगवार, विश्वपाल गंगवार, रामकुमार, वेदप्रकाश, मनोज कुमार, नत्थूलाल, श्रीपाल, सुमेर लाल, जोगराज, कैलाश चंद्र, कालीचरन , लाल बिहारी, शिवकुमार, सत्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद, सुरेश चंद्र, ओमप्रकाश, रमेश चंद्र, सीताराम और बाबूराम समेत तमाम किसान शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाजी का आरोपी गिरफ्तार 
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी एवं जालसाजी के नामजद आरोपी जिला बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के गांव पालपुर निवासी नंदलाल को शनिवार को गिरफ्तार किया है। एसएसआई संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed