फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   farmers hangama

खाद न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

Fri, 17 Jul 2015 11:30 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Fri, 17 Jul 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन

यूरिया खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने शुक्रवार को रंपुरा फकीरे समिति में हंगामा कर प्रदर्शन किया। किसानों ने शीघ्र खाद का वितरण शुरू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन

किसानों को धान और गन्ना की फसल को लेकर यूरिया खाद की बेहद जरूरत है, लेकिन समितियों से खाद न मिलने से किसान परेशान है। किसान समितियों के चक्कर काट रहे हैं। शुक्रवार को रंपुरा फकीरे समिति में एकत्र हुए किसानों ने खाद न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि समिति से यूरिया खाद नहीं मिल रही है। खाद कब मिलेगी। इसकी जानकारी भी नहीं दी जाती। भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह का आरोप है कि बाजार में यूरिया ओवर रेट में बिक रही है। अधिक दामों पर खाद मिलने के कारण किसान धान और गन्ना मेें खाद नहीं लगा पा रहे हैं। इससे उनकी फसलें प्रभावित होंगी। प्रदर्शनकारी किसानों ने समिति पहुंचे एडीसीओ से यूरिया खाद दिलाने की मांग की। एडीसीओ हरेंद्र सिंह पांगती ने शीघ्र ही खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कढेराम, सुखलाल, बहादुर सिंह, कालीचरन, बालकराम, कश्मीर सिंह, सतनाम सिंह, प्रेमराज, होरी लाल, महेंद्र पाल, राममूर्ति लाल, रामेश्वर, ज्वाला प्रसाद, मोहन लाल, शालिकराम, जसपाल सिंह, मोहन सिंह आदि किसान थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed