{"_id":"620167866693e54c1e58ab57","slug":"farmers-furious-for-counting-achievements-video-viral-on-social-media-pilibhit-news-bly47479711","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धियां गिनाने पर भड़के किसान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धियां गिनाने पर भड़के किसान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव पिपरिया मझरा में चुनाव प्रचार पहुंचे कुछ लोगों ने सरकारी योजनाओं का उल्लेख करके उपलब्धियां गिनाईं तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ गया। विरोध का वीडियो वायरल हुआ है। कहा यह जा रहा है कि भाजपा का प्रचार करने के लिए लोग गए थे, उन्हें किसानों ने लौटाया है लेकिन भाजपा उम्मीदवार इससे बेखबर हैं। उनका कहना है कि ऐसे किसी घटनाक्रम की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
वायरल वीडियो रविवार की है। चार पहिया वाहन पर सवार होकर कुछ लोग गांव पिपरिया मझरा में पहुंचे। कुछ किसान और अन्य लोगों ने उस समय विरोध शुरू कर दिया जब वे उपलब्धियां गिनाकर भाजपा की वकालत कर रहे थे। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि किसानों को कुचला गया। भाजपा समर्थक बोले- घर-घर बिजली दी गई है। पर लोग बहस करने लगे कि गरीबों के घर मीटर भी लगा दिए गए। प्रचार करने वालों का कहना था कि बिजली अच्छी मिल रही है। इस पर विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि बिल भी तो आ रहा है।
इस पर वह बोले- गरीबों को फ्री राशन मिल रहा है। विरोध कर रहे लोगों का तर्क था कि राशन किसानों के खेतों में ही पैदा होता है। विरोध कर रहे लोगों ने वोट मांगने गए लोगों को यह कहते हुए जाने को कहा कि पहले किसी एक्सपर्ट को भेजो। कहीं और जगह वोट मांगों। वाहन सवार एक व्यक्ति ने अपने को रिश्तेदारी में आने की बात कही। विरोध कर रहे किसानों का कहना था कि खेत रखाने को पूरी रात जागना पड़ता है। इसके साथ ही विरोध कर रहे लोगों ने उनको वापस कर दिया। भाजपा प्रत्याशी, विधायक बाबूराम पासवान ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है।