फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   farmers death in accident

घर का सामान लेकर लौट रहे किसान की ट्रक से दबकर मौत

Fri, 18 Feb 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
farmers death in accident
पूरनपुर। गांव की दुकान से घर का सामान लेकर लौट रहे किसान की गन्ना लदे ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

घटना हजारा थाना क्षेत्र में गांव कबीरगंज में बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा 12 बजे हुई। किसान के मंझले पुत्र मनोज गिरि ने बताया कि पिता रामऔतार गिरि (53) दोपहर को घर का कुछ सामान लेकर गांव निवासी रंजीत की दुकान से घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव राणा प्रतापनगर से आ रहे गन्ना से भरे तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही से चलाने कारण अनियंत्रित ट्रक से उसके पिता कुचले गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामऔतार गिरि के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ हजारा राजीव कुमार ने बताया कि रामऔतार के पुत्र मनोज कुमार गिरि की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे हरिासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed