फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers created a ruckus when they were refused to weigh the damaged sugarcane

Pilibhit News: खराब गन्ना तौलने से मना करने पर किसानों ने किया हंगामा

Tue, 03 Dec 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers created a ruckus when they were refused to weigh the damaged sugarcane
बीसलपुर। मानक के विपरीत लाए गए गन्ने की तौल न होने से नाराज चार किसानों ने किसान सहकारी चीनी मिल के द्वार पर काफी हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक गन्ने की तौल रुकी रही। पुलिस के आने पर ही तौल शुरू हुई।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के द्वार पर स्थित ट्राॅली क्रय केंद्र पर रविवार की रात एक बजे जड़युक्त गन्ना होने के कारण चार ट्राॅलियों पर लदा गन्ना फेल कर दिया गया। इस पर संबंधित किसानों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि वे लोग गन्ना तौलवाकर ही जाएंगे। केंद्र प्रभारी ने जड़युक्त गन्ना तौलने में असमर्थता जताई। गन्ने तौलते न देख किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। गन्ने की तौल भी रुकवा दी। मामला जानकारी में आते ही मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों की केंद्र प्रभारी और मुख्य गन्ना अधिकारी से भी काफी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य गन्ना अधिकारी ने पुलिस बुला ली। पुलिस के आते ही चारों किसान ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। मुख्य गन्ना अधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्राॅली मिल परिसर से बाहर करवा दिए। मुख्य गन्ना अधिकारी ने बताया कि प्रधान प्रबंधक डॉ. हरिकृष्ण गुप्ता के निर्देश पर चारों किसानों के गन्ना सट्टे निरस्त कर दिए गए हैं। अब इन किसानों को गन्ने की पर्चियां जारी नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed