फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers' betting should be stopped when sugarcane runs out: DCO

गन्ना खत्म होने पर किसानों का सट्टा बंद किया जाए : डीसीओ

Sun, 18 Feb 2024 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers' betting should be stopped when sugarcane runs out: DCO
जिला गन्ना अ​धिकारी कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद गन्ना अ​धिकारी व सचिव । स्रोत - विभाग
पीलीभीत। केन इम्प्लीमेंटेशन कमेटी (सीआईसी) की बैठक में वसंतकालीन बोआई समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) खुशीराम भार्गव ने चीनी मिल के प्रतिनिधियों से टैगिंग आदेश का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का गन्ना समाप्त हो गया है उनका सट्टा गन्ना समाप्ति में बंद किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान, खड़े गन्ना का सर्वे, मुख्य कैलेंडर एवं अतिरिक्त कैलेंडर से पर्ची निर्गमन, जिला योजना, राष्ट्रीय क़ृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, वसंतकालीन गन्ना बोआई, पेड़ी प्रबंधन समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला गन्ना अधिकारी ने पीलीभीत, मझोला, बीसलपुर, पूरनपुर एवं बरखेड़ा के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वह गन्ना आयुक्त के निर्देश पर खड़े गन्ने का सर्वे करा लें और समय से इसकी फीडिंग भी करा लें।
विज्ञापन

कहा कि जिन किसानों का गन्ना समाप्त हो गया है, उनका सट्टा गन्ना समाप्ति में बंद कर दिया जाए। इस दौरान बरखेड़ा के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने बताया कि बरखेड़ा चीनी मिल के 45 गन्ना क्रय केंद्रों पर मुख्य एवं अतिरिक्त कैलेंडर की समस्त पर्चियां जारी कर दी गई हैं। यदि फिर भी किसानों के पास गन्ना रह जाता है तो मिल गेट एवं क्रय केंद्रों पर खुली खरीद की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी क्रय केंद्रों पर बंदी का नोटिस जारी कर दिया गया है। जिला गन्ना अधिकारी ने बरखेड़ा चीनी मिल के महाप्रबंधक सुबोध गुप्ता को कम से कम तीन नोटिस जारी करने के बाद ही क्रय केंद्र बंद करवाने के निर्देश दिए। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 1.46 लाख किसानों से 211.80 लाख क्विंटल गन्ना खरीद की जा चुकी है।
बैठक में सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सभी सचिव, एलएच चीनी मिल के जीएम गन्ना केबी शर्मा, सीसीओ बीसलपुर अवधेश कुमार, अपर गन्ना प्रबंधक फरीदपुर प्रवीण कुमार, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक मकसूदापुर आरके सिंह, बृजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
--
पूरनपुर पहुंचे उप गन्ना आयुक्त
पूरनपुर। पूरनपुर सहकारी गन्ना समिति पहुंचे उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे कराने और जिन किसानों का गन्ना समाप्त हो गया है, उनका सट्टा बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे जिन किसानों के पास गन्ना बचा है, उन्हें आसानी से और जल्दी गन्ना सप्लाई पर्ची मिल सकेगी। कहा कि अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना न बोया जाए। इस दौरान उन्होंने प्राचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने मिल में गन्ना सुरपवाइजरों की बैठक भी ली। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम, चीनी मिल जीएम दीप्ति देव यादव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय कुमार सिंह, गन्ना समिति सचिव आरपी कुशवाहा, चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अजय कुमार यादव मौजूद रहे। संवाद

जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद गन्ना अधिकारी व सचिव । स्रोत - विभाग

जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद गन्ना अधिकारी व सचिव । स्रोत - विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed