{"_id":"5e5ac0d78ebc3ef399701d19","slug":"farmer-s-suicide-pilibhit-news-bly3978962145","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किसान का सड़ा-गला शव जंगल में फंदे पर लटका मिला, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किसान का सड़ा-गला शव जंगल में फंदे पर लटका मिला, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (पीलीभीत)। डेढ़ माह से लापता किसान का सड़ा गला शव माला जंगल में एक पेड़ पर कॉपर के तार से बने फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन घटना को लेकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
गजरौला थाना क्षेत्र केे गोयल कॉलोनी निवासी तारक मजूमदार का 24 वर्षीय पुत्र संजीत खेती करता था। उसका खेत माला जंगल से सटा है। डेढ़ माह पूर्व संजीत घर से खेत की रखवाली के लिए जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं लगा। परिवारवालों ने कई दिनों तक उसकी तलाश की, मगर कहीं से भी उसके बारे में जानकारी नहीं मिली। ग्रामीण भी उसे तलाशते रहे। परिजनों ने उसके गायब होने की सूचना पुलिस को नहीं दी। शनिवार शाम करीब पांच बजे खेत से एक किमी दूर माला जंगल के भीतर संजीत का क्षतविक्षत शव पेड़ पर तार से बने फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। कपड़े और चेहरा देखकर मृतक की पहचान की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी जुटाई। परिवार वाले संजीत की मौत पर कुछ नहीं बता पाए। न ही किसी पर किसी तरह का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। छानबीन कराई जा रही है। उधर, जवान बेटे की मौत के बाद मां आलोमती देवी, पिता तारक बदहवास हो गए। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का अविवाहित था।