फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer returning after weighing sugarcane from the mill dies due to being buried under the tractor

मिल से गन्ना तुलवाकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत

Wed, 09 Feb 2022 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer returning after weighing sugarcane from the mill dies due to being buried under the tractor
वीरपाल। फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
बरखेड़ा/पीलीभीत। नोवल शुगर मिल से गन्ना तुलवाकर रात करीब 11 बजे गांव बेलाडांडी निवासी किसान वीरपाल (42) ट्रैक्टर ट्रॉली से लौट रहे थे। ट्रैक्टर पर तौलेराम भी सवार थे। पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया से टकराकर खाई में पलट गई। तौलेराम ट्रैक्टर से कूद गए जबकि वीरपाल दब गए। किसी तरह उसे निकालकर सीएचसी भेज गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेलाडांडी निवासी जसकरन लाल गंगवार ने बताया कि उनका भतीजा वीरपाल खेती करते थे। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह गन्ना लेकर नोवल शुगर मिल गए थे। उनके साथ पड़ोसी गांव पकड़िया ताल्लुके उमरिया निवासी तौलेराम (40) भी थे। मिल में गन्ना तुलवाकर रात करीब 11 बजे वीरपाल ट्रैक्टर ट्रॉली से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीसलपुर- पीलीभीत मुख्य मार्ग पर मिल के पास ही स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे वाहन को पास देने पर ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर बनी पुलिया से टकराकर गई और खाई में पलट गई। हादसे में वीरपाल ट्रैक्टर के नीचे दब गए। जबकि ट्रैक्टर पर बैठे तौलेराम ने कूदकर जान बचाई। शोरगुल होने पर मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने बमुश्किल ट्रैक्टर के नीचे दबे वीरपाल को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से वीरपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन

जहां डाक्टर ने वीरपाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में तौलेराम के गुम चोटें आईं। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल आ गए। पुलिस ने मृतक के भाई प्यारेलाल की ओर से मामला दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किसान की पत्नी कौशल्या देवी, पुत्री अंशिका, पुत्र अंशु का शोक में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed