फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer registry of 2.67 lakh farmers could be done in two years

Pilibhit News: दो साल में 2.67 लाख किसानों की हो सकी फॉर्मर रजिस्ट्री

Thu, 26 Mar 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Farmer registry of 2.67 lakh farmers could be done in two years
पीलीभीत। दो साल बीतने के बाद भी जिले के चार लाख से अधिक किसानों में सिर्फ 2.67 लाख की फॉर्मर रजिस्ट्री ही हो सकी है। एक लाख 34 हजार किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री अब तक शेष है। इसकी वजह अंश निर्धारण, खतौनी में नाम दर्ज न होना, आधार व अन्य दिक्कतें बताई जा रही हैं। किसानों की ओर से भी सक्रियता से प्रयास न करने की बातें कही जा रही हैं।
विज्ञापन

किसानों के विवरण को डिजिटल तरीके से सुरक्षित करने के लिए शासन की ओर से किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री बनाए जाने के निर्देश जारी हुए हैं। आईडी बनाने की प्रक्रिया करीब दो साल पहले शुरू की गई थी। विभागीय अफसर फॉर्मर रजिस्ट्री कराए जाने के लिए जोर दे रहे है। जिले में करीब 4.20 लाख किसान हैे। करीब 2.67 लाख किसानों को फाॅर्मर रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण किया जा चुका है। करीब 1.34 लाख किसानों का पंजीकरण नहीं किया जा सका है। नए वित्तीय वर्ष में इन किसानों को शासन स्तर से दी जाने वाले योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके बाद भी विभाग की ओर से किसानों का पंजीकरण नहीं कराया जा सका है। संवाद
विज्ञापन


दो साल में चार बार बढ़ाई गई मियाद
फॉर्मर रजिस्ट्री कराए जाने के लिए शासन से आदेश जारी हुआ है। करीब दो साल पूर्व शुरू हुई योजना की अंतिम तारीख चार बार बढ़ाई जा चुकी है। इसके बाद भी विभाग इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया है। ऐसे में जिले के काफी किसान शासन स्तर की योजनाओं से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

आधार और खतौनी में नाम भिन्नता भी बन रही समस्या
अफसरों का दावा है कि फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए लगातार विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन आधार और खतौनी में नाम की भिन्नता व अन्य समस्याएं भी फॉर्मर रजिस्ट्री में सामने आ रही है।


किसानों को नहीं मिल सकेगा इन योजनाओं का लाभ
फॉर्मर रजिस्ट्री न होने से शासन स्तर से चलाई जा रही सम्मान निधि योजना, खाद, बीज सहित अन्य शासन स्तरीय योजनाओं से किसान वंचित रह जाएंगे।
--------

फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए शासन से आए आदेश के बाद लगातार प्रयास किया जा रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। करीब दो लाख से अधिक किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री करा दी गई। शेष रह गए किसानों की भी जल्द ही फॉर्मर रजिस्ट्री करा दी जाएगी।
- राम मिलन परिहार, उपनिदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed