फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer registry of 1200 families stalled due to lack of land ownership rights

Pilibhit News: जमीन पर मालिकाना हक न मिलने से 1200 परिवारों की फार्मर रजिस्ट्री रुकी

Fri, 10 Apr 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmer registry of 1200 families stalled due to lack of land ownership rights
पूरनपुर। जमीन पर मालिकाना हक न मिलने से चंदिया हजारा के 1200 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को उर्वरक आदि नहीं मिल रहे हैं। चंदिया हजारा के प्रधान ने डीएम को संबोधित पत्र बीडीओ को देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पुनर्वास योजना के तहत जिले में बसाए गए करीब 2600 परिवारों में 1200 परिवारों को जमीन पर मालिकाना हक के लिए चिह्ति किया गया है। अन्य परिवारों को आवंटित विवादित भूमि को लेकर उनको अब तक मालिकाना हक नहीं मिल सका। चंदिया हजारा में पुनर्वास योजना के तहत 415 परिवारों को तीन और कुछ को ढ़ाई एकड़ कृषि जमीन देकर बसाया गया था। जो जमीन इन परिवारों को आवंटित की गई, उसे वन विभाग अपनी बता रहा है। विवाद के चलते जमीन का राजस्व अभिलेखों में अमल दरामद नहीं हो सका। इससे मालिकाना हक अब तक बसाए गए परिवारों को नहीं मिल सका।
विज्ञापन

जमीन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में होने के चलते अधिकांश किसानों ने गन्ना की फसल बो रखी है। जमीन का मालिकाना हक न मिलने पर फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को खाद आदि नहीं मिल रही है। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने डीएम को संबोधित पत्र खंड विकास अधिकारी को देकर जमीन का राजस्व अभिलेखों में अमल दरामद कराने की मांग की। बीडीओ ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed