फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer guarding the farm dies in a bear attack

Pilibhit News: जहानाबाद में हल हुआ जमीन का मामला, चयनित जमीन पर ही बनेगा ओवरहेड टैंक

Wed, 24 Jan 2024 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmer guarding the farm dies in a bear attack
प्रका​शित खबर ।
पीलीभीत। पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत जहानाबाद में ओवरहेड टैंक की जमीन पर कब्जा हो गया था। इसके चलते काम शुरू नहीं हो पा रहा था। जल निगम के सहायक अभियंता ने इसको लेकर प्रशासन को जानकारी दी थी। अपर जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद जमीन का मामला हल हो गया है। टैंक के लिए जल निगम को जमीन उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

अमृत योजना 2.0 के तहत जोन प्रथम के लिए जहानाबाद में नई बस्ती मोहल्ला में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराने के लिए जल निगम की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव पर शासन की ओर से 12.18 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। निर्माण के लिए पूर्व में ही जमीन को चयनित कर लिया गया था। जब बजट आने के बाद ठेकेदार की ओर से वहां पर काम के लिए जमीन को देखा गया तो वहां पर कब्जा था और सरसों बोई हुई थी। इस पर जमीन विवादित होने पर काम शुरु नहीं हो सका था। इसकी जिला प्रशासन को रिपोर्ट दी गई थी साथ ही ईओ से जमीन अन्य स्थान पर देने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

मामले को लेकर अमर उजाला ने 12 जनवरी को खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने जमीन को लेकर तहकीकात की तो पता चला कि जमीन पहले जिला पंचायत की थी। इसे जिलाधिकारी ने काशीराम आवास के लिए किसी को दे दी थी। ग्रामीण ने आसपास भी कब्जा कर सरसों की फसल को बो दिया था। इसपर अपर जिलाधिकारी राम सिंह गौतम ने जल निगम के सहायक अभियंता और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को बुलाकर जमीन को लेकर चर्चा की थी। डीएम के संज्ञान में भी मामला डाला गया। इसके बाद टीम ने ग्रामीण से बात की। मौका देखने के बाद टैंक के लिए जमीन ग्रामीण ने देने की स्वीकृति दे दी। इसके साथ ही अब चयनित जमीन पर निर्माण रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस वार्डों के 2606 घरों में होनी है जलापूर्ति
जहानाबाद के मोहल्ला नई बस्ती में बनने वाले ओवर हैंड टैंक से दस वार्डों के 2606 घरों में जलापूर्ति के लिए कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए वहां पर 1000 केएल का ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। कनेक्शन के लिए 17.48 किलोमीटर की लाइन को डाला जा रहा रहा है।


जहानाबाद में जमीन का मामला हल हो गया है। मौके पर जांच पड़ताल भी हो गई है। ग्रामीण ने लिखकर भी दे दिया है। अब कोई विवाद नहीं रह गया है। - हरमीक सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed