{"_id":"67fa47c72b9db7f7a40109b7","slug":"farmer-dies-under-suspicious-circumstances-in-pilibhit-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किसान की संदिग्ध हालात में मौत, जंगली जानवर के हमले की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किसान की संदिग्ध हालात में मौत, जंगली जानवर के हमले की आशंका
Sat, 12 Apr 2025 04:30 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Apr 2025 04:30 PM IST
सार
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक किसान घायल अवस्था में खेत के पास मिला। परिजन उन्हें बरेली ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घर के बाहर जुटे ग्रामीण, मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत जिले में खेत पर काम करने गए बरखेड़ा थाने के ग्राम पंचायत अलकथान के मजरा भंबापुरी गोटिया निवासी 50 वर्षीय किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने जंगली जानवर के हमले में मौत होने की बात कही है।
मृतक के भाई वीरपाल ने बताया कि भाई गजेंद्र कुमार शुक्रवार की दोपहर खेत पर काम करने गए थे। शाम तक वापस नहीं लौटे तो तलाश शुरू की। देर शाम परिजनों को गजेंद्र खेत के पास घायलावस्था में पड़े मिले। वह बेसुध थे।
परिजन उन्हें लेकर बरेली के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। परिजनों का कहना है कि गजेंद्र पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया है।