फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer dies under suspicious circumstances, fear of wild animal attack

Pilibhit News: किसान की संदिग्ध हालात में मौत, जंगली जानवर के हमले की आशंका

Sat, 12 Apr 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances, fear of wild animal attack
बरखेड़ा सीएचसी में सियार के हमले में घायल ​शिवम।संवाद
बरखेड़ा। खेत पर काम करने गए बरखेड़ा थाने की ग्राम पंचायत अलकथान के मजरा भमबापुरी गौटिया निवासी किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन जंगली जानवर के हमले की बात कह रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। वन विभाग की टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव भमबापुरी गौटिया निवासी वीरपाल ने बताया कि उनके भाई गजेंद्र कुमार (50) शुक्रवार की दोपहर खेत पर काम करने गए थे। जब शाम तक नहीं लौटे तो तलाश शुरू हुई। देर शाम परिजनों को गजेंद्र खेत के पास घायल हालत में बेसुध पड़े मिले। परिजन उन्हें आनन-फानन में पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें बरेली भेज दिया गया।
विज्ञापन

बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजनों का कहना है कि गजेंद्र को किसी जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया होगा। वन विभाग के एसडीओ अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली है। ग्रामीणों और परिजनों से जानकारी एकत्र की जा रही है। किस वन्यजीव ने हमला किया है, पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सियार के हमले में तीन वर्षीय बालक घायल
बरखेड़ा। घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम पर सियार ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज रंपुरा निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उनका तीन वर्षीय पुत्र शिवम शनिवार की शाम चार बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी समय सियार ने उस पर हमला कर दिया। घर के बाहर पशुशाला में पशुओं को बांध रहे शिवम के बाबा रामस्वरूप ने डंडे से प्रहार कर बमुश्किल उसे बचाया। सियार के हमले में गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे बरखेड़ा सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। संवाद



मंडी में सांड़ के हमले में मजदूर घायल



पीलीभीत। मंडी समिति में शनिवार सुबह सांड़ के हमले में मजदूर घायल हो गया। मौजूद लोगों ने मजदूर को बमुश्किल बचाया।



कोतवाली क्षेत्र के चंदोई गांव निवासी अंसार अहमद मंडी समिति पर मजदूरी करते हैं। शनिवार सुबह वह मंडी में कार्य कर रहे थे। इस दौरान एक सांड़ उसके पास पहुंचा और हमलावर हो गया। सांड़ ने मजदूर को पटक दिया। आसपास मौजूद लोगों ने प्रयास कर सांड़ को हटाया। इसके बाद मजदूर को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत सामान्य है। हालांकि दर्द बताने पर एक्सरे की सलाह दी गई है। संवाद

बरखेड़ा सीएचसी में सियार के हमले में घायल शिवम।संवाद

बरखेड़ा सीएचसी में सियार के हमले में घायल शिवम।संवाद

बरखेड़ा सीएचसी में सियार के हमले में घायल शिवम।संवाद

बरखेड़ा सीएचसी में सियार के हमले में घायल शिवम।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed