{"_id":"61abb7fc659aaa04f0272fa9","slug":"farmer-dies-in-road-accident-pilibhit-news-bly4682218118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार शाहजहांपुर के किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार शाहजहांपुर के किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे शाहजहांपुर के थाना खुटार के किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मगर किसान के परिवार वालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
घटना शनिवार शाम को असम हाईवे पर गांव कढे़रचौरा के पास हुई। शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव भरकलीगंज निवासी मोहम्मद खालिद ने बताया कि उनके पिता दोस्त मोहम्मद (50) गांव जादौपुर गहलुइया में रिश्तेदार तसब्बर बेग के घर एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे। समारोह में शामिल होने के बाद शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। असम हाईवे पर गांव कढे़रचौरा के पास सामने से अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही दोस्त मोहम्मद की मौत हो गई। सूचना पर कोतवाल रामसेवक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि दोस्त मोहम्मद के परिवार वालों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। दोस्त मोहम्मद की मौत से उनके परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।