फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer dies due to lightning strike amid rain in Pilibhit

पीलीभीत: बारिश के दौरान बिजली गिरने से किसान की मौत, दो महिलाएं गंभीर; पेड़ के नीचे खड़े थे तीनों

Thu, 14 Sep 2023 05:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Sep 2023 05:54 PM IST
सार

पीलीभीत में मौसम का बिगड़ा मिजाज अब किसानों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर को बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किसान की जान चली गई, जबकि दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
Farmer dies due to lightning strike amid rain in Pilibhit
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बृहस्तपिवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस वक्त हुई, जब किसान और दोनों महिलाएं बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थीं।    

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हरीपुर जंगल के समीप की है। यहां बिजली गिरने से गांव गुलड़िया खास निवासी किसान संतराम (47), गांव निवासी सियाराम की पत्नी श्रीदेवी (45) और गांव के ही श्यामाचरन की पत्नी चंद्रावती (45) झुलस गईं। सीएचसी लाए गए संतराम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत पर उसके परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

फसल की रखवाली करने गया था किसान 

गांव गुलड़िया खास के  जगतपाल ने बताया कि उसके पिता संतराम ने गांव भगवंतापुर निवासी हीरालाल के खेत को ठेके पर लिया है। पिता रखवाली करने गए थे। इसके अलावा गांव निवासी श्रीदेवी और चंद्रादेवी जानवरों के लिए घास काटने खेतों में गई थी। दोपहर के वक्त अचानक मौसम खराब हो गया। बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शारदा में समाए 50 घर: लखीमपुर खीरी के चकपुरवा गांव में नदी ने बरपाया ऐसा कहर, कई परिवार हुए बेघर
 

बारिश से बचने को ये लोग एक धार्मिक स्थल के समीप खड़े पेड़ के नीचे खड़े हो गए। एकाएक बिजली गिरने से तीनों लोग अचेत हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया तो लोग जुटे। तीनों लोगों को सीएचसी लाया गया। 

सीएचसी में चिकित्सक ने संतराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संतराम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed