फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer dies due to lightning in Pilibhit

Weather: पीलीभीत में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने से किसान की मौत; शाहजहांपुर में नाना-नाती झुलसे

Sat, 11 May 2024 02:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 May 2024 02:31 PM IST
सार

पीलीभीत और शाहजहांपुर में शनिवार सुबह मौसम ने करवट ली। गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। वहीं शाहजहांपुर के कलान में नानी और नाती झुलस गए। 

विज्ञापन
Farmer dies due to lightning in Pilibhit
पीलीभीत में गरज-चमक के साथ हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में शनिवार सुबह मौसम ने करवट ली। अचानक बादल छाने से अंधेरा हो गया। इसके बाद तेज आंधी शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान थाना गजरौला क्षेत्र में बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहे किसान की मौत हो गई। घटना से किसान के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


गजरौला क्षेत्र के गांव सुहास निवासी गेंदनलाल (50 वर्ष) शनिवार सुबह खेत पर गए थे। इसी दौरान बिजली गिरने से उनकी मौके पर मौत हो गई। गेंदनलाल के साथ उनके दोनों बेटे अनिल और विपिन भी खेत पर ही थे। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। आसपास के लोग भी दौड़ पड़े और ग्रामीण को खेत से उठाकर घर लाए। ग्रामीण के तीन बेटे और दो बेटी हैं, जिसमें छोटा बेटा दिव्यांग है। घटना की जानकारी पर सुहास चौकी इंचार्ज मोहम्मद असलम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


शहर में बारिश से जलभराव 
जिले में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। करीब 15 मिनट तेज बारिश से शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया। इसके बाद हल्की बारिश जारी रही। शहर के टनकपुर हाईवे पर निर्माणाधीन नाला के पास बारिश से कीचड़ हो गया। इससे लोगो को खासी परेशानी हुई। बारिश के चलते बिजली भी गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गिरने से नाना-नाती झुलसे
शाहजहांपुर के कलान थाना के गांव उल्फत नगर में बिजली गिरने से नाना और नाती झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव के सुरेश कश्यप का परिवार झोपड़ी में रहता है। शनिवार को सुबह करीब सात बजे बारिश के दौरान बिजली गिर गई। इससे झोपड़ी में बैठे सुरेश, नाती रिंकू झुलस गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रिंकू की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed